best news portal development company in india

डबल मर्डर हत्यारा गिरफ्तार : बेटी और दो साल की नातिन का किया मर्डर

SHARE:

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में डबल मर्डर (बेटी को नातिन की हत्या) के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की सुबह गांव विर्क कलां में आरोपी पिता ने बेटे के साथ मिलकर बेटी व उसकी दो साल की मासूम बच्ची की बड़ी बेरहमी के साथ हत्या की थी। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मामले के मुख्य आरोपी राजवीर सिंह उर्फ राजा नंबरदार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका बेटा परमपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

डीएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी राजवीर सिंह उर्फ राजा के कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चाकू भी बरामद कर लिया गया है। दूसरे आरोपी परमपाल सिंह की तलाश जारी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा     रहे हैं।

पुलिस की पूछताछ व जांच से पता चला है कि मृतका जश्मनदीप कौर ने करीब चार साल पहले अपने घर के नजदीक रहने वाले रामनंदन शर्मा से लव मैरिज की थी। बेटी की शादी का परिवार वालों ने कड़ा विरोध किया था। पुलिस का कहना है कि लड़की के पिता जाट परिवार व लड़का पंडित बिरादरी से संबंध रखता था। इन तानों के चलते वह अंदर खाते लड़की व उसके ससुरालियों से रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते दोनों परिवार आमने-सामने नहीं आते थे, लेकिन सोमवार को एकाएक पिता-बेटा व बेटी-नाती आमने-सामने आ गए व गुस्साए पिता ने मौके पर ही हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

सोमवार सुबह बेटी को लेकर जशमनदीप कौर गांव विर्क कलां के पास बस स्टैंड पर आई थी। वह घर से दवा लेने के लिए निकली थी। बस स्टैंड पर जशमनदीप कौर को उसका पिता राजवीर सिह नंबरदार और भाई परमपाल सिंह मिल गए। यहां जशमनदीप कौर के साथ आरोपियों की बहस हो गई। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने जशमनदीप कौर और उसकी मासूम बेटी पर चाकू और पत्थर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने गंभीर घायल महिला व बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जशमनदीप कौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी दो साल की बेटी ने दोपहर बाद उपचार दौरान दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *