best news portal development company in india

हाईवे पर एक महिला को ऑटो में सवार तीन बदमाशों ने लूटने की कोशिश, महिला ऑटो से लटकी रही आधा किलोमीटर, लोगों ने 2 बदमाशों को पकड़ा

SHARE:

लुधियाना/फिल्लोर।  लुधियाना में हाईवे पर एक महिला को ऑटो में सवार तीन बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। महिला के हाथ चुन्नी से बांधकर उसे लूटने का प्रयास किया गया, लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गईं। करीब आधा किलोमीटर तक वह खुद को ऑटो के बाहर लटकाकर बचाती रही।

हाईवे पर ऑटो में सवार लुटेरों से खुद को बचाने की कोशिश में महिला मीना। - Dainik Bhaskar

हाईवे पर ऑटो में सवार लुटेरों से खुद को बचाने की कोशिश में महिला मीना।

इलाके में पुलिस की ढील के कारण हाईवे पर महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। महिला कई बार गिरते गिरते बची और उसे मदद करने के लिए अन्य वाहन चालकों ने भी प्रयास किया, लेकिन ऑटो ड्राइवर वाहन को भगाता रहा।

कुछ दूरी पर ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। इस दौरान एक लुटेरा फरार हो गया, जबकि दो लुटेरों को लोगों ने दबोच लिया।

लुटेरों ने चुन्नी से हाथ बांधने की कोशिश की

पीड़ित मीना कुमार ने बताया कि वह ऑटो में बैठी थीं, तभी रास्ते में एक युवक ने बाथरूम जाने का बहाना कर ऑटो रोका। जैसे ही वह वापस आईं, लुटेरों ने उन्हें साइड से हटा कर बीच में बैठा लिया। थोड़ी दूरी आगे जाने पर जब मीना ने ड्राइवर से उतरने की बात कही, तो लुटेरों ने ऑटो नहीं रोका।

तीनों लुटेरों ने तेजधार हथियार निकालकर उनके हाथ चुन्नी से बांधने की कोशिश की, लेकिन मीना चलते ऑटो से लटक कर मदद मांगने लगीं। ऑटो के पीछे आ रही एक कार सवार ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया।

एक अन्य कार ड्राइवर ने ऑटो को रोकने की कोशिश की, लेकिन लुटेरों ने कार को टक्कर मार दी, जिससे इस घटना में दो राहगीरों की कारें क्षतिग्रस्त हुईं।

रिमांड पर लेकर करेंगे पूछताछ-SHO अमृतपाल

थाना सलेम टाबरी के SHO अमृतपाल सिंह ने कहा कि ये घटना बेहद दुखद है। फिलहाल दो बदमाशों को लोगों की मदद से काबू कर लिया है। कोर्ट में पेश कर इनका रिमांड लिया जाएगा जिसके बाद इनके तीसरे साथी को भी गिरफ्तार करेंगे।

पीड़ित महिला के मुताबिक उसने जालंधर बाइपास से ऑटो लिया था और उसने फिल्लौर से नवां शहर जाने के लिए बस पकड़नी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई