best news portal development company in india

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब दौरे पर : बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की; डूबी फसलें-टूटे घर देखे, गुरुद्वारा  साहिब में माथा टेका

SHARE:

अमृतसर/गुरदासपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर हैं। वह सुबह करीब साढ़े 9 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद वह घोनेवाल गांव रवाना हुए। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डूबी फसलें और टूटे घर देखे। यहां उन्होंने गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में माथा भी टेका।

इसके बाद वह गुरदासपुर के गुरचक्क गांव पहुंचे। यहां वह उस जगह पर पहुंचे, जहां बांध टूटने से खेत और घर जलमग्न हो गए थे। उन्होंने किसानों से मुलाकात की। इसके बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर आधा किलोमीटर दूर खड़ी अपनी गाड़ी तक पहुंचे। पहले वह पैदल आए थे।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। अब वह दीनानगर जा रहे हैं। राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद हैं। बाढ़ से 23 जिलों के 2 हजार 97 गांव प्रभावित हुए। लगभग 1 लाख 91 हजार 926 हेक्टेयर में फसलें डूब गईं। 15 जिलों में 52 लोगों की मौत हो चुकी है। 6 दिन पहले PM नरेंद्र मोदी ने पंजाब का दौरा किया था। उन्होंने हालात को देखते हुए पंजाब को 1600 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। इसे पंजाब की मान सरकार ने नाकाफी बताया था।

राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सवार होकर अपनी गाड़ी तक पहुंचे।
राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सवार होकर अपनी गाड़ी तक पहुंचे।
राहुल गांधी ने गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में माथा टेका।
राहुल गांधी ने गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में माथा टेका।
राहुल गांधी के साथ अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला भी मौजूद हैं।
राहुल गांधी के साथ अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला भी मौजूद हैं।
अमृतसर के गांव घोनेवाल में नुकसान का जायजा लेते राहुल गांधी।
अमृतसर के गांव घोनेवाल में नुकसान का जायजा लेते राहुल गांधी।
अमृतसर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं से मिलते राहुल गांधी।
अमृतसर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं से मिलते राहुल गांधी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई