best news portal development company in india

जालंधर : 4 साल की मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाले आरोपी युवक की लोगों ने की छित्तर परेड 

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाले आरोपी युवक की लोगों ने छित्तर परेड कर दी। आरोपी को महिलाओं ने पकड़कर जमकर पीटा। आरोप है कि आरोपी युवक बच्ची के साथ गंदी हरकत कर रहा था। इसका पता चलते ही स्थानीय महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और सरेआम उसकी धुनाई कर डाली। आरोपी युवक प्रवासी है और यहां किराये पर रहता है।

लोगों ने आरोपी को पेड़ से रस्सियों से बांध दिया और फिर भड़ास निकालते हुए उसे खूब पीटा। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई, जबतक पुलिस पहुंची तब तक लोगों ने आरोपी पर अपना जमकर गुस्सा निकाला। महिलाओं ने कहा कि आरोपी युवक बच्ची को कमरे में ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। कमरे में युवक बच्ची के साथ अर्धनग्न हालत में मिला था। इसके बाद आरोपी पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। इससे पहले होशियारपुर में भी एक इसी तरह की घटना सामने आई थी, जिसने पूरे पंजाब में गुस्से की लहर पैदा कर दी थी। लगातार मासूमों के साथ इस तरह की घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की घिनौनी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।  पुलिस ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई