best news portal development company in india

लुधियाना में केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रेलवे डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया :  बोले- प्रधानमंत्री की जगह गृहमंत्री से मिले CM मान

SHARE:

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में आज केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रेलवे डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया। बिट्टू ने रेलवे कर्मियों और अधिकारियों के साथ मुलाकात की। उनकी समस्याएं भी सुनी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने 12 हजार करोड़ SDRF फंड को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा।

राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि सीएम भगवंत मान विधानसभा सेशन में इधर-उधर की बातें करते है। वह कह रहे है कि प्रधानमंत्री मोदी से वह मुलाकात का समय मांग रहे है, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया जा रहा। यह बात कहकर मान लोगों को गुमराह न करें।

गृहमंत्री से करें मुलाकात सीएम

बिट्टू ने कहा कि जब पंजाब में बाढ़ आई तो केन्द्र से गृहमंत्री ने विशेष टीम का गठन किया था। उसी टीम ने रिपोर्ट बनाई है। यदि सीएम मान मुलाकात करनी ही चाहते है तो वह गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करें। सीएम मान अमित शाह से डर क्यों रहे है? क्या उन्हें डर है कि 12 हजार SDRF फंड का हिसाब मांगा जा सकता है?

बिना सिर पैर वाली बातें सेशन में न करें सीएम

बिट्टू ने कहा कि भगवंत मान बिना सिर पैर वाली बातें करते है। सीएम मान ने जब प्रधानमंत्री से समय मांगा तो उसी समय पीएमओ ने उनसे कह दिया था कि जिन दो टीमों ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया है वही टीमें अपनी रिपोर्ट गृहमंत्री को पेश करेंगी। मान को पंजाब के लोगों के हित के लिए गृहमंत्री से मुलाकात करनी चाहिए और अपना पक्ष रखना चाहिए। पीएम के पास रिपोर्ट गृहमंत्रालय की जाएगी। मान को बाढ़ के मुद्दे पर सियासत न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *