best news portal development company in india

जालंधर की पॉश कॉलोनी सूर्य एन्क्लेव से निकले 12 जहरीले सांप : इसमें 1 कोबरा भी शामिल, बीन बजाकर सपेरों ने सभी को बाहर निकालकर पकड़ा

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर में स्थित पॉश कॉलोनी में एक खाली प्लांट से 12 सांप मिलने से हड़कंप मच गया। ये घटना सूर्य एन्क्लेव के पास की है। कॉलोनी सूर्य एन्क्लेव मंगलवार को ट्रिनिटी कॉलेज के नजदीक एक खाली प्लॉट से 12 जहरीले सांप निकल आए। इनमें एक कोबरा, तीन जोड़े नर-मादा और उनके पांच बच्चे शामिल थे। अचानक इस तरह से उक्त कॉलोनी में सांप आने से लोगों में हड़कंप मच गया था, क्योंकि आसपास की कई बड़े कारोबारियों के घर हैं और उनके बच्चे अक्सर वहां पर खेलते हैं।

सपेरे द्वारा कब्जे में लिया गया कोबरा सांप। - Dainik Bhaskar

सपेरे द्वारा कब्जे में लिया गया कोबरा सांप।

कब्जे लिए गए सांप।
कब्जे लिए गए सांप।

बीन बजाकर सांपों को बाहर निकाला

सूर्य एन्क्लेव के रहने वाले अमित सहगल ने कहा- सबसे पहले शर्मा ने प्लॉट में सांप देखे और बाकी लोगों को जानकारी दी। इसके बाद बुलाए गए सपेरों ने घंटों मशक्कत कर बीन बजाकर सभी सांपों को पकड़ लिया। एक-एक कर दर्जनभर सांपों का निकलना लोगों के लिए हैरान करने वाला रहा।

मिली जानकारी के अनुसार जब सांप मिले तो लोगों ने तुरंत सांप पकड़ने वाले सपेरों को बुलाया। जिसके बाद दो सपेरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उक्त सांपों को पकड़ा और एक पोटली में बांधकर वहां से ले गए। हालांकि उक्त सांपों द्वारा किसी प्रकार का किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई