best news portal development company in india

पूर्व मंत्री अनिल जोशी कांग्रेस में शामिल : प्रभारी भूपेश बघेल और राजा वड़िंग ने कराया शामिल

SHARE:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल का हिस्सा रहे अनिल जोशी ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ 35 साल तक जुड़े रहे। किसानी मुद्दे उठाने पर भाजपा ने 10 जुलाई 2021 को जोशी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। तब 20 अगस्त 2021 को जोशी ने अकाली दल बादल ज्वाइन कर लिया था।

चंडीगढ़ ।  पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री अनिल जोशी अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने आज चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी मौजूद थे। साथ ही नवजोत कौर सिद्धू भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।

इस दौरान पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल ने कहा- वोट चोरी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर पंजाब कांग्रेस की तरफ से पूरे पंजाब में यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान का रूट और प्लान जल्दी ही तैयार कर लिया जाएगा। पूर्व मंत्री के कांग्रेस के जॉइन करने का धन्यवाद करते हैं।
करीब 35 साल तक भारतीय जनता पार्टी व तीन से अधिक वर्षों तक शिरोमणि अकाली दल बादल में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वह मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मिले थे। चर्चा है कि अनिल जोशी आने वाले विधानसभा चुनाव अमृतसर पूर्व या फिर तरनतारन से लड़ना चाहते हैं।
राजनीतिक गलियारों से मिली जानकारी के अनुसार जोशी ने भाजपा में दोबारा जाने की काफी कोशिश की परंतु बात नही बनी। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी में भी जाने की कोशिश की वहां भी बात नहीं बनी तो अब कांग्रेस के साथ अपनी अलग पारी खेलने की तैयारी कर ली है। जोशी ने दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ मुलाकात करते हुए कांग्रेस ज्वाइनिंग की घोषणा की थी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल का हिस्सा रहे जोशी ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ 35 साल तक जुड़े रहे। किसानी मुद्दे उठाने पर भाजपा ने 10 जुलाई 2021 को जोशी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। तब 20 अगस्त 2021 को जोशी ने अकाली दल बादल ज्वाइन कर लिया था। अकाली दल ज्वाइन करने के बाद उन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव अकाली दल की टिकट व चुनाव चिन्ह तकड़ी पर लड़ा पर जीत नहीं पाए। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में शिअद ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया तब भी जोशी चौथे नंबर पर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई