best news portal development company in india

अमृतसर में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी : एक लाख से ज्यादा नशीली गोलियां,  हथियार समेत आरोपी तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की बड़ी सप्लाई चेन का भंडाफोड़ करते हुए 1 लाख 8 हजार ट्रामाडोल टैबलेट्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन के तौर पर हुई है। आरोपी एक कार सवार में सवार था। पुलिस ने गाड़ी भी जब्त की है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक ग्लॉक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत थाना ब्यास में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है ताकि बरामद नशीले पदार्थों के स्रोत का पता लगाया जा सके और पूरी नेटवर्क चेन को फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकज को उजागर किया जा सके। पुलिस आरोपी जोबन के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे की इतनी बड़ी खेप कहां से लेकर आया था और आगे कहां सप्लाई की जानी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई