best news portal development company in india

योग बाबा रामदेव ने दिखाया बड़ा दिल : पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एसजीपीसी को दिए एक करोड़, श्री हरिमदिर साहिब में टेका माथा

SHARE:

अमृतसर। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के संस्थापक और योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री हरिमदिर साहिब के सरोवर की परिक्रमा भी की। बाबा राम देव ने कुछ समय वहां रुक कर कीर्तन भी श्रवण किया। एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बाबा रामदेव को धार्मिक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

बाबा रामदेव ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए एसजीपीसी को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि भी दी। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी सिखों की सर्वोच्च संस्था है। उनके द्वारा दी गई सहायता राशि मायने नहीं रखती, यह केवल गुरु की सेवा है। पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा का पंजाब के लोगों ने साहस से सामना किया है। इस संकटकाल में एक दूसरे की सहायता करना हम सबका धर्म है। आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है।

बाबा रामदेव ने देश-विदेश में बसे लोगों से अपील की है कि वे पंजाब में सहायता के लिए आगे आएं। एसजीपीसी को अधिक से अधिक दान दें। एसजीपीसी को दिया गया दान सही जगह पर प्रयोग होगा। एडवोकेट धामी ने बाबा रामदेव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी द्वारा किए गए जा रहे कार्यों को देखकर बाबा रामदेव ने उनसे संपर्क किया था। अब वे इस सेवा कार्य का हिस्सा बने। धामी ने बाबा रामदेव को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान शताब्दी के समारोहों में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई