best news portal development company in india

अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश : पाक हैंडलर से जुड़े दो तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के लिंक पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े हैं। 

अमृतसर। पंजाब पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार (पाकिस्तान) से हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। मुक्तसर पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना सिटी मलोट पुलिस ने फिरोजपुर निवासी दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके संबंध पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स की तस्करी करने वालों से जुड़े हैं।
एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि थाना सिटी मलोट की टीम ने एक आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान उसके एक अन्य साथी को भी फिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के पाकिस्तान स्थित तस्करों से संबंध पाए गए हैं। ये तस्कर ड्रोन के जरिए हथियारों और ड्रग्स की तस्करी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि सिंह निवासी गांव छोटा मेगा राय, उत्तर जिला फिरोजपुर और संदीप कुमार उर्फ राजू लंबा निवासी गांव बड़ा मेगा राय, उत्तर जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। इनके पास से दो नौ एमएम पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मुख्य आरोपी रवि को मलोट और उसके साथी संदीप को फिरोजपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि उनके सीमा पार के तस्करों से संबंध हैं, जिनमें हथियारों और ड्रग्स की तस्करी में शामिल एक प्रमुख पाकिस्तान स्थित हैंडलर भी शामिल है। ये आरोपी सीमा पार ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों की खेप प्राप्त करते थे और उन्हें स्थानीय संपर्कों में सप्लाई करते थे। इस आपरेशन से न केवल हथियार बरामद हुए हैं बल्कि सीमा पार हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भी पर्दाफाश हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई