जालंधर। पंजाब के जालंधर में आई लव मोहम्मद को लेकर पैदा हुए विवाद में हिंदू संगठन गंभीर मंच की भी एंट्री हुई है। गंभीर मंच के प्रधान प्रशांत गंभीर ने मुस्लिम नेताओं को सीधे चेतावनी दी है कि अगर मुस्लिम पक्ष ने 8 अक्टूबर को धरना लगाया तो उनका मंच भी पठानकोट बाईपास चौक पर जाम लगाएगा।
प्रशांत गंभीर ने वीडियो जारी कर कहीं अहम बातें चप्पल दिखाना और गालियां देना ठीक नहीं
प्रशांत गंभीर ने कहा कि मैं लगभग पिछले 3 दिन से जालंधर शहर से बाहर था। देर शाम को ही वापस आया हूं। मैंने फेसबुक और सोशल मीडिया के जरिए देखा कि जय श्री राम का नारा लगाने पर किस तरह उस व्यक्ति के साथ सलूक किया गया। मैंने देखा कि किस तरह से धरना दे रहे मुस्लिम संगठन के लोगों ने उसे चप्पल दिखाई और गालियां दीं।
क्या भारत में रहकर जय श्री राम कहना पाप है: उन्होंने कहा कि क्या भारत में रहकर जय श्री राम कहना पापा है। जब उसने जय श्री राम कहा था तो इसका जवाब जय श्री राम से ही देते। किसी को धमकाने का कोई मतलब नहीं है। उसके साथ जो हुआ वो बहुत गंभीर है।
हमारे मंदिर न जाने का फैसला ये लोग करेंगे: प्रशांत ने कहा मैं इन लोगों को कहना चाहता हूं कि वो प्रेस कान्फ्रेंस में कह रहे हैं कि हिंदू संगठन जो धरना दे रहे हैं उनमें से बहुत से लोग मंदिर नहीं जाते। मैं उनसे पूछना चाहता कि क्या आप लोग ये फैसला करेंगे कि हम मंदिर जाएं या नहीं। क्या मांस का व्यापार करने वाले हमें बताएंगे कि हम मंदिर जाते हैं या नहीं। मेरा मन इनकी बातों से बहुत दुखी हुआ है।
1000 युवाओं के साथ पठानकोट चौक पर धरने पर बैठूंगा: गंभीर ने कहा मैं इनकी बातों से बहुत दुखी हूं। मैं पुलिस को भी कहना चाहता हूं कि इस कांड के लिए आपने इन पर पर्चा तो दे दिया है, लेकिन इनको गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा। मैं पुलिस को कहना चाहता हूं कि आप इनको गिरफ्तार करने की जगह इनके साथ चाय पी रहे हैं। मेमोरेंडम लेने के लिए जा रहे हैं। मैं इसके लिए माननीय गृह मंत्री को चिट्ठी भी लिखूंगा।








