best news portal development company in india

पंजाब में राज्यसभा सीट उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू : विधानसभा के सचिव सहायक रिटर्निंग अफसर तैनात, 24 अक्टूबर को होगी वोटिंग

SHARE:

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गई है। आज से चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 13 अक्टूबर तक चलेगी। हालांकि सरकारी छुट्‌टी वाले दिन नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। राज्य में आम आदमी पार्टी की तरफ से उद्योगपति राजिंदर गुप्ता का नाम फाइनल किया गया है। जबकि अभी तक अन्य पार्टियों ने चुनाव को लेकर अपनी स्थिति साफ नहीं की है।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक 13 अक्टूबर तक चुनाव के लिए नामांकन भरे जांएगे। जबकि 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की पड़ताल होगी। 16 अक्टूबर को उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तिथी, 24 अक्टूबर वोटिंग होगी। अगर जरूरी हुआ तो। वहीं, 28 अक्टूबर को चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। वोटिंग का समय नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। विधानसभा के सचिव जसिवंदर सिंह को चुनाव प्रक्रिया के संचालन व सहायता के लिए रिटर्निंग अफसर के रूप में नामजद किया गया है।

AAP मजबूत स्थिति में

AAP मजबूत स्थिति में इस चुनाव में AAP अब तक मजबूत स्थिति में है। इस समय पंजाब में 117 विधायकों में से 93 विधायक आम आदमी पार्टी के हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के तीन, कांग्रेस के 16, भाजपा के दो, बहुजन समाज पार्टी के पास एक और एक आजाद विधायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई