best news portal development company in india

जालंधर में आई लव मोहम्मद विवाद सुलझा : मंत्री मोहिंदर भगत के घर पर दोनों पक्षों में हुआ राजीनामा, अयूब खान ने लगाया जय श्री राम का नारा

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर में आई लव मोहम्मद को लेकर पैदा हुआ विवाद सुलझ गया है। मंगलवार को मंत्री मोहिंदर भगत ने हिंदू और मुस्लिम नेताओं को अपने घर पर बुलाया था। जहां दोनों पक्षों में राजीनामा करवाया गया।

इस दौरान मुस्लिम पक्ष के नेता अयूब खान ने जय श्रीराम का नारा लगाने वाले योगेश मैनी को गले लगाया। इसके बाद जय श्रीराम का नारा भी लगाया। इस मौके पर जालंधर नगर निगम के मेयर विनीत धीर और पार्षद समेत कई AAP नेता मौजूद रहे।

जालंधर में मंत्री मोहिंदर भगत के घर पर दोनों पक्षों में हुआ राजीनामा।  - Dainik Bhaskar

सभी ने साम्प्रदायिक एकता और सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि समाज में नफरत फैलाने की कोशिश करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि शहर की शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

बता दें कि 3 अक्टूबर को ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर विवाद हुआ था। मुस्लिम संगठन पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र देने जा रहे थे। मुस्लिम पक्ष का आरोप था कि योगेश मैनी ने उनके प्रदर्शन के दौरान जय श्री राम का नारा लगाया। इसके बाद हिंदू संगठनों ने भी मुस्लिम संगठनों पर मारपीट के आरोप लगाए। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। इससे माहौल तनावपूर्ण बन गया था।

मुस्लिम पक्ष के नेता अयूब खान ने योगेश मैनी को गले लगाया।
मुस्लिम पक्ष के नेता अयूब खान ने योगेश मैनी को गले लगाया।

कैसे शुरू हुआ विवाद, पढ़िए…

  • अल्लाह हू अकबर सुन जय श्रीराम के नारे लगाए: 3 अक्टूबर की शाम को यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब ऑल इंडिया उलेमा के सदस्य कमिश्नर दफ्तर में ज्ञापन देने जा रहे थे। इस दौरान पोस्ट ऑफिस के पास स्कूटी पर जा रहे योगेश नाम के एक युवक ने “अल्लाह हू अकबर” का नारा सुनकर भीड़ के बीच “जय श्रीराम” का जयघोष कर दिया।
  • मुस्लिम युवकों पर धक्कामुक्की, मारपीट का आरोप: उसका आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने उसकी स्कूटी को घेर लिया और उससे धक्कामुक्की की। योगेश ने यह भी आरोप लगाया कि उससे जबरन अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने को कहा गया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जब वह नहीं माना तो उससे मारपीट की गई। उसे झिंझोड़ा गया।
हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद हिंदू संगठनों ने बीएमसी चौक पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस से भी झड़प हुई। उन्होंने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद हिंदू संगठनों ने बीएमसी चौक पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस से भी झड़प हुई। उन्होंने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
  • हिंदू संगठनों ने चौक जाम किया, हनुमान चालीसा पढ़ी: इसका पता चलते ही हिंदू संगठन भड़क गए। उन्होंने पहले प्रेस क्लब चौक और फिर BMC चौक पर जाम लगा दिया। करीब साढ़े 4 बजे तक देर शाम तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। उनकी मांग पर पुलिस ने मुस्लिम पक्ष पर FIR दर्ज की, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने धरना खत्म किया। हालांकि उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की शर्त पर प्रदर्शन हटाया था।
  • मुस्लिम पक्ष की सफाई, मारपीट नहीं हुई: इस मामले में मुस्लिम पक्ष की तरफ से आल इंडिया उलेमा के चेयरमैन मोहम्मद अकबर अली ने कहा कि वे देश में मुस्लिमों से हो रहे भेदभाव के खिलाफ कमिश्नर दफ्तर में मेमोरेंडम देने जा रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें देखकर जय श्रीराम के नारे लगाए। मारपीट के आरोप झूठे हैं और हिंदू व्यक्ति की छीनी गई स्कूटी की चाबी वापस करवा दी गई थी।

योगेश ने कहा- जो घटना हुई है, वो होनी नहीं चाहिए थी

जय श्रीराम का नारा लगाने वाले योगेश मैनी ने कहा कि भाईचारे के तौर पर बिनती करता हूं कि जो घटना हुई है, वो होनी नहीं चाहिए थी। आगे त्योहारी सीजन है। मैं चाहता हूं कि मिलजुलकर त्योहार मनाएं, जैसा कि पहले मनाते आए हैं।

योगेश मैनी ने कहा कि सभी मिलजुलकर त्योहार मनाएं।
योगेश मैनी ने कहा कि सभी मिलजुलकर त्योहार मनाएं।

मंत्री बोले- सभी ने मिलजुलकर चलने का फैसला लिया मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि कुछ समय से धार्मिक मसला चल रहा था। इसे सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर आज सुलझा लिया है। हमें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। शहर में धार्मिक माहौल है। इसलिए आज सभी ने मिलजुलकर चलने का फैसला लिया है।

अयूब ने लगाया जय श्रीराम का नारा, योगेश को गले लगाया

मुस्लिम पक्ष के नेता अयूब खान ने कहा- जय भीम, जय भारत, आज बहुत ही पवित्र दिन है। आज भगवान वाल्मीकि जी की जयंती भी है। योगेश मैनी जी हमारे भाई हैं। ये हमारे बड़े भाई थे और हैं। ये बड़े भाई ही रहेंगे। कुछ लोगों ने इस घटना से राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश की है। बहुत सारी बातें समाज में हो जाती हैं। ये सब चीजें भी परमात्मा की तरफ से होती हैं। आगे दिवाली आ रही है। मैं वादा करता हूं कि मैं दिवाली अपने भाई के घर पर मनाऊंगा। मुझे जय श्री राम बोलने में कोई आपत्ति नहीं है। मैं नारा लगा रहा हूं- जय श्रीराम…जय श्रीराम।

केडी भंडारी ने कहा- AAP ने तमाशा किया

बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक केडी भंडारी ने कहा- ये जितना भी तमाशा बीते दिनों हुआ, ये सब आम आदमी पार्टी का करा धरा था। आज के राजीनामे से ये बात क्लियर हो गई। आम आदमी पार्टी सरासर हिंदू विरोधी है। योगेश मैनी हमारा कोई रिश्तेदार नहीं था, बल्कि इंसानियत के नाते हमने उसकी मदद की थी। मगर आज का हुआ राजीनामा दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी द्वारा बिना किसी अनुमति के प्रदर्शन करवाया गया और फिर ये सारा तमाशा रचा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई