best news portal development company in india

पंजाब आएंगे आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल : दो दिन जालंधर और बठिंडा में करेंगे प्रोजेक्ट का उद्घाटन

SHARE:

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आ रहे हैं। वह बुधवार और वीरवार को जालंधर और बठिंडा में बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ सीएम मान भी मौजूद रहेंगे। 

चंडीगढ़।  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आ रहे हैं। केजरीवाल बुधवार को पंजाब पहुंचेंगे। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जालंधर और बठिंडा के दौरे पर रहेंगे। केजरीवाल बुधवार को जालंधर में मुख्यमंत्री मान के साथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर 5000 करोड़ के इन्वेस्टमेंट के साथ पंजाब में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत करेंगे। इसी के साथ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में आयोजित होने वाले वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में करेंगे शिरकत करेंगे। यहां भी उनके साथ सीएम मान साथ रहेंगे।

इसके अगले दिन वीरवार को अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान बठिंडा में 3100 नए खेल मैदानों का रखेंगे नींव पत्थर रखेंगे। पूरे पंजाब में 3100 विश्व स्तरीय खेल मैदान बनाने का प्रोजेक्ट है। इनकी लागत 1184 करोड़ रुपये रखी गई है। इसके बाद वीरवार दोपहर को चंडीगढ़ में आयोजित एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट कोर्स का मुख्यमंत्री मान के साथ शुभारंभ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई