best news portal development company in india

बठिंडा-दिल्ली हवाई सेवा को झटका : दो एयरलाइनों में से एक ने अपनी उड़ानें पूरी तरह की बंद

SHARE:

बठिंडा। मालवा इलाके की दिल्ली से हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा झटका लगा है। बठिंडा सिविल एयरपोर्ट से चलने वाली दो एयरलाइनों में से एक ने अपनी उड़ानें पूरी तरह बंद कर दी हैं, जबकि दूसरी कंपनी ने भी अपने उड़ान वाले दिन घटा दिए हैं।

गौरतलब है कि विर्क कलां गांव में स्थित बठिंडा एयरपोर्ट साल 2019 में शुरू हुआ था। कोविड-19 के दौरान सेवाएं कुछ समय के लिए रुकीं, लेकिन बाद में यह एयरपोर्ट फिर से एनसीआर से दो रूटों-फ्लाई बिग (बठिंडा-हिंडन) और अलायंस एयर (बठिंडा-दिल्ली) के जरिए जुड़ा।

रोजाना 4 से 6 यात्री ही सफर रहे थे

जानकारी के मुताबिक, फ्लाई बिग एयरलाइन ने 27 सितंबर से अपनी उड़ानें पूरी तरह बंद कर दी हैं। यह सेवा सितंबर 2023 में शुरू हुई थी। इस दौरान हर उड़ान में औसतन 4 से 6 यात्री ही सफर कर रहे थे।

अलायंस एयर ने भी घटाई उड़ानें

वहीं, अलायंस एयर ने भी 19 सितंबर से अपनी साप्ताहिक उड़ानें आधी कर दी हैं। फ्लाई बिग के मैनेजर मदन मोहन ने बताया कि उड़ानें अस्थायी रूप से “सस्पेंड” की गई हैं और नवंबर में सेवा फिर शुरू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि कंपनी के कुछ विमान फिलहाल मरम्मत के अधीन हैं। इस मामले पर बठिंडा एयरपोर्ट के डायरेक्टर सावर मल्ल सिंगारिया से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई