चंडीगढ। केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। रवनीत सिंह बिट्टू ने ऑप्रेशन ब्लू स्टार पर पी चिदंबरम की तरफ से दिए गए बयान की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता मान गए हैं कि दरबार साहिब पर हमला उन्होंने करवाया।
उन्होंने कहा कि पी चिदंबरम ने खुद माना है कि यह गलत था। उनका कहना था कि अब जब वह मान रहे हैं तो उन्हें वोट देने का सवाल की पैदा नहीं होता है। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि इस पर अब पंजाब कांग्रेस को अपना स्टेंड स्पष्ट करना चाहिए, क्योंकि पंजाब के लोग कभी भी कांग्रेस को इसके लिए माफ नहीं करेंगे।
दंगा पीड़ितों के लिए किसी ने कुछ नहीं किया
रवनीत सिंह बिट्टू ने 1984 के दंगों के बारे में भी बात की और कहा उन परिवारों के लिए किसी ने कुछ नहीं किया। आज हरियाणा में एक समारोह हो रहा है और 121 परिवारों के लिए समारोह रखा गया है। किसी ने अब तक धर्मी फौजियों और दंगा पीड़ितों की सार नहीं ली है और हरियाणा सरकार उन्हें नौकरियां दे रही है। रवनीत सिंह बिट्टू ने यह भी कहा है कि भाजपा में ही काम की कदर होती है, जबकि कांग्रेस में तो कोई काम ही नहीं करवाता था।








