best news portal development company in india

पंजाब सरकार ने 4 दिन की सरकारी छुट्टियों का ऐलान किया; 16 और 23 अक्टूबर की छुट्‌टी आरक्षित रहेगी

SHARE:

चंडीगढ़।  पंजाब में आने वाले दिनों में त्योहारों को लेकर पंजाब सरकार की तरफ से छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरान 20 अक्टूबर को दिवाली और 22 अक्टूबर को विश्वकर्मा दिवस की छुट्टी रहेगी।

दूसरी तरफ, 16 अक्टूबर को बाबा बंदा सिंह बहादुर के जन्मदिन, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के गुरु गद्दी दिवस पर आरक्षित छुट्टी घोषित की गई है। आरक्षित छुट्टी वाले दिन सरकारी दफ्तर खुले रहते हैं। नियमित काम होता है।

मुलाजिम साल में केवल दो आरक्षित छुट्टियां ही ले सकते हैं। करीब 40 छुट्टियां आरक्षित होती हैं। उदाहरण के लिए, करवा चौथ वाले दिन भी आरक्षित छुट्टी होती थी। दफ्तर खुले थे और अधिकतर महिला मुलाजिमों ने आरक्षित छुट्टी ली हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई