best news portal development company in india

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम : दो AK-47, मैगजीन बरामद, इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तान से भेजे गए थे हथियार

SHARE:

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियारों की खेप मिली है, जिसे पाकिस्तान से भेजा गया था। 

तरनतारन।  सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से 2 AK-47 राइफलें और मैगजीन बरामद की हैं। इसके अलावा एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। यह सब एक पैकेट में पैक करके छुपाए गए थे। शुरुआती जांच में पता चला कि यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई थी। इसके जरिए त्योहार के सीजन में पंजाब में आतंकी साजिश को अंजाम दिया जाना था। बरामद हुए हथियारों को अमृतसर के स्टेट ऑपरेशन सेल को सौंप दिया गया है। 

बीएसएफ से मिली जानकारी के मुताबिक टेक्निकल और फिजिकल मॉनिटरिंग से उन्हें जानकारी मिली कि सीमा पार से हथियारों का जखीरा भारत में भेजने की कोशिश की जा रही है। इनके जरिए पंजाब में आतंकी साजिश को अंजाम दिया जाना है।

इसके बाद बीएसएफ की टीम ने भारत पाकिस्तान बॉर्डर से सटे तरनतारन के गांव मेहंदीपुर के पास बॉर्डर फेंसिंग से आगे तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बीएसएफ के जवानों को एक संदिग्ध पैकेट मिला, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से हथियार बरामद हुए।

मेहंदीपुर गांव के पास बॉर्डर फेंस से बरामद हथियारों को सीमा सुरक्षा बल ने स्टेट ऑपरेशन सेल को सौंप दिए है। शुरुआती जांच में पता चला कि यह खेप पाकिस्तान स्थित आतंकियों ने भेजी थी। इसके जरिए किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया जाना था। बीएसएफ ने कहा कि सीमा पर हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी आतंकी या हथियार तस्करी की कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। तस्करों की पहचान करने, उनके संबंधों का पता लगाने और पूरे तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच की जा  रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई