best news portal development company in india

सस्पेंड SHO भूषण कुमार एक बार फिर सुर्खियों में ;  नई कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई : बोला- हैलो, क्यों तड़पा रही है…. जल्दी आ जा

SHARE:

जालंधर।  पंजाब में जालंधर के फिल्लौर थाने के SHO भूषण कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भूषण को पहले ही रेप पीड़िता की मां को अकेले थाने में बुलाने के आरोप में सस्पेंड किया जा चुका है। इस मामले में अब 2 और पीड़िता सामने आई हैं, जिन्होंने पंजाब महिला कमीशन को SHO की बातचीत की रिकॉर्डिंग सौंपी है। 

इनमें पीड़िता ने SHO पर आरोप लगाया गया कि उसने फोन पर अश्लील बातें की। जबकि इसी मामले में दूसरी पीड़िता ने बताया कि मेरे परिवार ने तो यहां तक कह दिया था कि बेटी विदेश चली गई है। इसके बाद भी SHO ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा। मुझे सरेआम गले लगाया। SHO ने फोन पर कहा कि क्यों तड़पा रही है। जल्दी आ जा।

पीड़िता ने एचएचओ कुलभूषण कुमार पर फोन पर तंग करने का आरोप लगाया है। - Dainik Bhaskar

पीड़िता ने एचएचओ कुलभूषण कुमार पर फोन पर तंग करने का आरोप लगाया है।

इसके बाद हमने लोक इंसाफ मंच से संपर्क किया। वह पंजाब महिला कमीशन की चेयरपर्सन राज लाली गिल से मिली। उनको सोमवार को अपनी सारी बात बता दी है। उन्होंने मुझे इंसाफ का भरोसा दिया है। उधर, महिला कमीशन की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने भी कहा कि पीड़िताएं उनसे मिलीं हैं। उनकी बातों को ध्यान से सुना गया। इन्होंने जो रिकॉर्डिंग सौंपी है, उनमें बहुत भद्दी शब्दावली है। वर्दी की आड़ में महिलाओं का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। हमने थाने के CCTV फुटेज मंगवाए हैं।

दूसरी पीड़िता, जिसने एसएचओ के खिलाफ जबरदस्ती बातचीत के आरोप लगाए।
दूसरी पीड़िता, जिसने एसएचओ के खिलाफ जबरदस्ती बातचीत के आरोप लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *