एक व्यक्ति की थाना डिवीजन नंबर 4 के SHO गगनदीप के साथ हाथापाई तक कर दी। इसकी वीडियो भी सामने आ है, जिसमें व्यक्ति सरताज के शो में जाने लगता है, लेकिन उसे पुलिस अधिकारी रोक देते है। इतने में SHO के साथ उसकी बहस और हाथापाई हो जाती है।युवक एसएचओ की वर्दी तक पर हाथ डाल देता है। कहता है कि तुम्हारी फीतियां में उतरवा कर रहूंगा। इसे लेकर देर तक हंगामा हुआ।


- 7 अक्टूबर से चल रहा मेला, कई सिंगर कर चुके परफार्म : लुधियाना में सरस मेला चल रहा है। पीएयू के ओपन थिएटर में अलग-अलग राज्यों से आए कलाकर अपने राज्यों की संस्कृतियों का प्रदर्शन कर रहे हैं। 7 अक्टूबर से शुरू हुए मेले में अभी तक इसमें कंवर ग्रेवाल व मनराज पातर, दिलप्रीत ढिल्लों, विक्की ढिल्लों, परी पंधेर व बसंत कौर, गुरनाम भुल्लर, रंजीत बावा जोश बराड़ परफार्म कर चुके है। सेलिब्रेटी सिंगर के कार्यक्रमों को देखकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए है।
- सिंगर सरताज को 13 अक्टूबर की रात को था कार्यक्रम : सिंगर सरताज का 13 अक्टूबर की रात को था। हालांकि यह पहले 10 अक्टूबर को रखा गया था। मगर, सिंगर ने 10 अक्टूबर को करवा चौथ होने की वजह से इसे रि-शेड्यूल कराया था। इसके बाद उनका कार्यक्रम 13 अक्टूबर को रखा गया था। 10 अक्टूबर से पहले ही कार्यक्रम के सभी टिकट बुक हो गए थे। प्रोग्राम रि-शेड्यूल होने पर प्रशासन ने साफ कर दिया था जिन लोगों ने 10 अक्तूबर के लिए टिकट बुक किया था वो 13 अक्तूबर को शिफ्ट कर दी जाएगी।
- सरताज के शो में हुआ हंगामा, व्यक्ति ने वर्दी पर हाथ डाला : तय शेड्यूल के अनुसार 13 अक्टूबर की रात को सिंगर सरताज सरस मेला पहुंचे और अपने गीतों का जलवा बिखेरा। सिंगर को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे संभालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। मगर, इसी दौरान एक व्यक्ति ने ड्यूटी दे रहे थाना डिवीजन नंबर 4 के SHO गगनदीप के साथ हाथापाई तक कर दी। उनकी वर्दी तक हाथ डाल दिया। इसे लेकर खूब हंगामा हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया, जिसमें युवक एसएचओ को धक्का देता नजर आ रहा है।
एसएचओ को धमकी- तुम्हारी फीतियां में उतरवा कर रहूंगा
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति जब अंदर पहुंचा तो भीड़ को संभाल रहे एसएचओ ने उसे रोक दिया। इस पर व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी शो के अंदर है, उसे उसने साथ लेकर निकलना है। एसएचओ ने उसे समझाने की कोशिश की कि भीड़ ज्यादा है, देख कर चले। इस पर व्यक्ति भड़क गया और हाथापाई तर उतर आया। आरोप है कि उसने पुलिस अधिकारी से कहा कि तुम्हारी फीतियां में उतरवा कर रहूंगा। यह हंगामा काफी देर चला। बाद में अन्य पुलिस अधिकारियों और लोगों ने मामला सुलझाया।
एसएचओ बोले- 4 बार वर्दी उतरवाने की धमकी दी
SHO गगनदीप सिंह ने कहा सरताज के शो के अंदर हाउस फुल था, जिस कारण लोगों को बाहर रोक दिया था। जिस व्यक्ति से हमारी बहसबाजी हुई, उसे हम यही समझा रहे थे कि आप बुजुर्ग है अपनी पत्नी के साथ अंदर ना जाइये बहुत भीड़ है, धक्का-मुक्की हो जाएगी। मगर, वह व्यक्ति माना नहीं और बहसबाजी करने लगा। उसने 4 बार वर्दी उतरवाने की धमकी दी। मैंने काफी सहनशीलता रखी, लेकिन जब वह ज्यादा बदतमीजी पर उतर आया तो हमने उसे बाहर रोका ।








