best news portal development company in india

सरकार की किलोमीटर बस स्कीम के विरोध में आज पंजाब के सभी बस स्टैंड दोपहर 12 से बंद:  रोडवेज कर्मचारियों की सरकार के खिलाफ नारेबाजी, रोड ब्लॉक की चेतावनी

SHARE:

अमृतसर । सरकार की किलोमीटर बस स्कीम के विरोध में आज पंजाब के सभी बस स्टैंड दोपहर 12 से बंद कर दिए गए हैं। जो दोपहर 2 बजे तक बंद रहने वाले हैं। इस दौरान अमृतसर के बस स्टैंड पर पंजाब रोजवेज के कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।

अमृतसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रोडवेज पंबस के कर्मचारी। - Dainik Bhaskar

अमृतसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रोडवेज पंबस के कर्मचारी।

इस दौरान पंजाब रोडवेज के कर्मचारी बलजीत सिंह ने कहा अगर 2 बजे तक हमारी मांग नहीं मांगी गई तो इसके बाद हमारी बस पंजाब मे जहां भी चलती होंगी वहां रोड ब्लॉक किए जाएंगे।

पंजाब रोडवेज महासचिव ने योजना का विरोध किया

इससे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान पंजाब रोडवेज के महासचिव जुगराज सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा एक बार फिर किलोमीटर बस स्कीम के तहत टेंडर खोला जा रहा है। इस योजना का हम पुरजोर विरोध करते हैं, क्योंकि इसका सीधा असर पंजाब के हजारों निजी बस ऑपरेटरों, चालकों, कंडक्टरों और आम जनता पर पड़ेगा।

बस स्टैंड के अंदर खड़ी बसें।

बस स्टैंड के अंदर खड़ी बसें।

सरकार से योजना को तुरंत रोकने की मांग

पंजाब रोडवेज महासचिव ने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार इस योजना को तुरंत रोके और सभी पक्षों से बातचीत कर कोई न्यायसंगत समाधान निकाले। इस स्कीम के लागू होने से पारंपरिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित होगी और निजी कंपनियों को अनुचित फायदा मिलेगा, जबकि छोटे बस मालिकों और श्रमिकों का रोजगार खतरे में पड़ जाएगा।

किलोमीटर बस स्कीम क्या है

जुगराज सिंह कहा किलोमीटर बस स्कीम एक सरकारी योजना है, जिसमें निजी कंपनियों से बसें किराए पर लेकर चलवाई जाती हैं। उन्हें प्रति किलोमीटर तय राशि दी जाती है। ड्राइवर, मरम्मत और ईंधन की जिम्मेदारी निजी कंपनी की होती है। इससे निजी कंपनियों को फायदा मिलता है, जबकि स्थानीय ऑपरेटरों और कर्मचारियों को नुकसान झेलना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई