best news portal development company in india

मशहूर पंजाबी सिंगर खान साब के पिता को दी अंतिम विदाई : पैतृक गांव में किया सुपुर्द ए खाक 

SHARE:

जालंधर/कपूरथला।  मशहूर पंजाबी सिंगर खान साब के पिता इकबाल मुहम्मद (70) को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में खान साब के चाहने वाले मौजूद रहे। सबसे पहले खान साब ने पिता की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अपने परिजनों संग पार्थिव देह को लेकर पैतृक गांव भंडाल के कब्रिस्तान पहुंचे, जहां अंतिम नमाज की रस्में की गई।

इसके बाद इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुहम्मद इकबाल को कल बाथरूम में हार्ट अटैक आ गया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया। वह पत्नी परवीन बेगम की मौत से सदमे में थे। उनकी पत्नी का करीब 18 दिन पहले बीमारी से निधन हो गया था।

पिता की अंतिम यात्रा में जनाजे को कंधा देते सिंगर खान साब। - Dainik Bhaskar

पिता की अंतिम यात्रा में जनाजे को कंधा देते सिंगर खान साब।

इसके बाद से ही वह गुमसुम थे और हर वक्त पत्नी को याद करते रहते थे। वहीं सिंगर खान साब को दोहरा दुख झेलना पड़ रहा है। 18 दिनों के भीतर ही उनके सिर से मां और बाप का साया उठ गया। खान साब के करीबी दोस्त सरबर गुलाम सब्बा ने बताया कि खान साब के पिता इकबाल मुहम्मद कुछ समय पहले अपनी पत्नी के देहांत के बाद से काफी उदास चल रहे थे। वह पहले सऊदी अरब में नौकरी करते थे, लेकिन जब खान साब एक सफल सिंगर बने तो उन्होंने अपने पिता को सऊदी अरब से भारत बुला लिया था। तब से वे अधिकतर समय अपने गांव भंडाल दोना और कुछ दिन फगवाड़ा में रहते थे। सब्बा ने बताया, “खान साब ने अपने पिता से कहा था कि आपने विदेश में रहकर हमारी अच्छी परवरिश की, अब भारत में रहकर पांच वक्त की नमाज अदा करें।” लेकिन माता के देहांत की बात को उन्होंने दिल पर ले लिया और उस दिन के बाद से वे गुमसुम रहने लगे थे।

पिता की मौत पर रोते पंजाबी सिंगर खान साब और उन्हें संभालते लोग।
पिता की मौत पर रोते पंजाबी सिंगर खान साब और उन्हें संभालते लोग।
पिता मुहम्मद इकबाल को दिलासा देते सिंगर खान साब की यह तस्वीर मां के निधन के समय की है।
पिता मुहम्मद इकबाल को दिलासा देते सिंगर खान साब की यह तस्वीर मां के निधन के समय की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई