best news portal development company in india

पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी : सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति का केस किया दर्ज, बुड़ैल जेल में बंद है पूर्व डीआईजी

SHARE:

चंडीगढ़।   रिश्वत मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई ने अब भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का एक और केस दर्ज किया है। भुल्लर को 16 अक्तूबर को रिश्वत केस में गिरफ्तार किया गया था। वह अभी चंडीगढ़ की मॉडल बुड़ैल जेल में बंद हैं। पूर्व डीआईजी भुल्लर के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले के अलावा अब यह दूसरा केस दर्ज हुआ है।

इससे पहले पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में पकड़े गए बिचौलिए कृष्णु शारदा को आज सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे नौ दिन के रिमांड पर भेज दिया है।  पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई चंडीगढ़ ने 16 अक्तूबर को एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में मोहाली से गिरफ्तार किया था। सीबीआई चंडीगढ़ की 8 टीमों ने मामले में अंबाला, मोहाली, चंडीगढ़ और रोपड़ सहित 7 ठिकानों पर रेड की। डीआईजी भुल्लर के ऑफिस, घर, फार्म हाउस और अन्य ठिकानों को सीबीआई ने खंगाला।

मोहाली स्थित कॉम्पलेक्स ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर-40 के मकान नंबर-1489 में सीबीआई की टीम सुबह से रिश्वत के मामले में जांच करती रही। सीबीआई ने इस मामले में भुल्लर के बिचौलिए कृष्णु को भी गिरफ्तार किया था, जोकि डीआईजी के कहने पर स्क्रैप डीलर से उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में हर महीने मंथली वसूलने जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *