best news portal development company in india

जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में ज्वेलर पर पिस्टल तान गहने-नकदी लूटी : वारदात CCTV में कैद, अंदर घुसते ही काउंटर तोड़ा; तिजोरी खुलवाकर बैग में भरे पैसे

SHARE:

जालंधर। जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में गुरुवार को ज्वैलर की दुकान में लूट हो गई। लुटेरों का CCTV भी सामने आया है। लुटेरे दुकान के अंदर आते हैं। आते ही पिस्टल निकालते हैं और ज्वैलर की तरफ तान देते हैं। इसके बाद कुछ ही मिनट में नकदी और ज्वैलरी ले जाते हैं। लुट की ये घटना विजय ज्वेलर की है। विजय का दावा है कि लुटेरे उनकी दुकान से सोने के गहने और नकदी ले गए हैं दुकानदार विजय ने बताया कि सुबह बेटे ने दुकान खोली थी। लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर उसे धमकाया और दुकान को लूटकर भाग गए।

CCTV में कैद हुई लूट की वारदात

लूट की यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही भार्गव कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। दुकान की CCTV फुटेज से लुटेरों की पहचान की जा रही है।

तीन लुटेरे मुंह ढंककर दुकान के अंदर घुसे

3 लुटेरे पिस्तौल और हथियार लेकर दुकान में घुस जाते हैं। इसके बाद दुकान मालिक का बेटा घबरा जाता है और चिल्लाने लग जाता है। इस दौरान दुकान मालिक के बेटे ने शोर भी मचाया। इसके बाद एक लुटेरे ने तेजधार हथियार से दुकान के काउंटर का शीशा तोड़ दिया। वहीं अन्य दोनों साथी दुकान से गहने चुराने लग गए।

2 मिनट तक रुके रहे लुटेरे, तिजोरी से बैग में भरे पैसे

काउंटर का शीशा तोड़ने के बाद वहां से गहने निकालने के बाद लुटेरे पिस्तौल दिखाकर दुकान मालिक के बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगे। लुटेरे दुकान मालिक को तिजोरी से नगदी निकालने के लिए कहने लगे। इसके बाद तिजोरी से नगदी निकालकर बैग में भरी और फिर सोने के गहने उठाने लगे। लगातार 2 मिनट तक लुटेरे दुकान से गहने और नगदी लूटते रहे। घटना को अंजाम देने के बाद जब लुटेरे फरार हुए तो दुकान मालिक के बेटे ने बाहर निकलकर फिर से शोर मचाना शुरू किया।

दुकानदार का दावा-2 लाख से ज्यादा की नकदी ले गए

पीड़ित ने बताया कि लुटेरे 2 लाख से अधिक नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों में रोष है कि दिन दहाड़े भरे बाजार में 5 व्यक्ति पिस्तौल के बल पर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। इस दौरान लुटेरों द्वारा दुकान के शीशे भी तोड़े गए। ज्वेलर भाइचारे का आरोप है कि इलाके के हालात यह हो गए है कि कोई भी दुकानदार इस समय सेफ नहीं है। आरोप है कि लुटेरों द्वारा रेकी करके घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं अन्य ज्वेलर ने कहा कि 5 व्यक्ति दुकान पर आए थे। इस दौरान 3 लुटेरे दुकान में घुस गए। जहां वह पिस्तौल के बल पर दुकान में घुसे और जान से मारने की धमकी दी।

लुटेरों ने दुकान मालिक के बेटे से हाथापाई भी की

इस दौरान दुकानदार के बेटे के साथ लुटेरों की हाथापाई भी हुई, लेकिन लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मार्केट के एक दुकानदार ने कहा कि अन्य दुकानदारों द्वारा लुटेरों को काबू करने की कोशिश की गई, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए। सुनियारा बाजार के व्यापारियों ने चेतावनी दी कि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह जल्द दुकानें बंद करके धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई