चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर कपूरथला में FIR दर्ज कर ली गई है। यह केस देश के पूर्व गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह पर दिए बयान को लेकर हुई है। राजा वड़िंग के खिलाफ स्व. बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने पुलिस को शिकायत दी थी।
नाम सुणेया बूटा सिंह दा, काला रंग हुंदा सी, जमा काला, पठ्ठे पाउंदा सी पठ्ठे, कांग्रेस ने देश दा गृहमंत्री बणाया

(नाम सुना बूटा सिंह का, काले थे बिल्कुल काले, चारा डालते थे चारा, कांग्रेस ने देश का गृहमंत्री बनाया)
राजा वड़िंग माफी मांग चुके, लेकिन तब भी मामला शांत नहीं हो रहा। नेशनल SC कमीशन ने वड़िंग पर कार्रवाई को लेकर तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर और SSP से 7 दिन के भीतर जवाब मांगा है। वहीं पंजाब SC कमीशन ने तो जिला चुनाव अधिकारी ही तलब कर लिया। जिसमें पूछा कि उन्होंने अभी तक वड़िंग को जिले से बाहर तड़ीपार क्यों नहीं किया।








