best news portal development company in india

पंजाब कांग्रेस नए विवाद में घिरी : बैनर पर नेताओं की तस्वीर के नीचे लगाई भाई जैता जी की तस्वीर

SHARE:

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए बैनर पर नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब और बाबा जीवन सिंह जी की तस्वीरों के ऊपर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें लगाना बहुत बड़ा पाप है।

चंडीगढ़।  पंजाब कांग्रेस नए विवाद में घिर गई है। पार्टी के बैनर पर नेताओं की तस्वीर के नीचे भाई जैता जी की तस्वीर लगाने पर विपक्ष हमलावर हो गया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसे घोर अपमान बताया है।

बादल ने कहा कि मैं कांग्रेस द्वारा धन धन श्री गुरु तेग बहादुर जी और भाई जीवन सिंह (भाई जैता जी) की तस्वीरों का अपमान करने की कड़ी निंदा करता हूं। कांग्रेस द्वारा चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए बैनर पर नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब और बाबा जीवन सिंह जी की तस्वीरों के ऊपर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें लगाना बहुत बड़ा पाप है।

बादल ने लिखा कि पहले कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग ने दलित समुदाय का अपमान किया और अब उन्होंने नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी और भाई जीवन सिंह जी का अपमान किया है। इससे सिखों के दिलों को गहरी ठेस पहुंची है, कांग्रेस पार्टी को इस अपराध के लिए पूरे सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई