दिग्गज बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर पिछले कई दिनों से अस्पताल में थे, जिसके बाद 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली.
धर्मेंद्र को सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
सलमान-शाहरुख खान पहुंचे थे मिलने
10 नवंबर को धर्मेंद्र की तबियत गंभीर हो गई थी. इसके बाद कई एक्टर्स उनसे मिलने पहुंचे थे. सलमान खान, शाहरुख खान,गोविंदा और अमीषा पटेल धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे.
1960 में किया था बॉलीवुड डेब्यू
धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है. उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1960 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी. इसके बाद वो 1961 की फिल्म ‘बॉय फ्रेंड’ में सपोर्टिंग रोल में दिखाई दिए.
धमेंद्र की फैमिली के बारे में
धर्मेंद्र ने अपनी जिंदगी में दो शादियां कीं. पहली शादी उनकी प्रकाश कौर से हुई थी जिससे उनके चार बच्चे- सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल है. इसके बाद दिवंगत एक्टर ने बिना पहली पत्नी को तलाक दिए 1980 में हेमा मालिनी से शादी की. दूसरी शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपनाया था. हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां- ईशा देओल और अहाना देओल हैं.

धर्मेंद्र की हिट फिल्में
धर्मेंद्र ने अपने 65 साल के एक्टिंग करियर में कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया. शोले (1975), चुपके-चुपके (1975), सीता और गीता (1972), धरमवीर (1977), फूल और पत्थर (1966), जुगनू (1973) यादों की बारात (1973) उनकी शानदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (2023) और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (2024) उनकी हालिया रिलीज फिल्में हैं.
निधन के बाद रिलीज होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस इसी साल रिलीज होगी. इस फिल्म में एक्टर अगस्त्य नंदा के पिता के किरदार में नजर आएंगे. अगस्त्य नंदा दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के नातिन हैं जो इक्कीस से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं. ये फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.







