best news portal development company in india

लुधियाना की सब्जी मंडी में अचानक प्लास्टिक की क्रेटों में भीषण आग :  कई किलोमीटर तक नजर आई लपटें, सिलेंडर में भी ब्लास्ट, एक ट्रक जला

SHARE:

लुधियाना। लुधियाना में मंगलवार दोपहर करीब सवा 2 बजे सब्जी मंडी में अचानक प्लास्टिक की क्रेटों में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद कुछ धमाके भी हुए। कई सब्जी विक्रेताओं का भारी नुकसान भी हुआ। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें दूर-दूर तक आसमान में दिखाई दीं।
लुधियाना के सब्जी मंडी में फ्रूट के क्रेटों में लगी भीषण आग। - Dainik Bhaskar

कई किलोमीटर तक धुंए के गुब्बार नजर आए। इस दौरान एक ट्रक भी जल गया है। ये आग फ्रूट शैड नंबर-30 में लगी है। आग लगने से सब्जी मंडी के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। मंडी में सामान खरीदने आए लोग भी इधर-उधर भागने लगे। हालात बिगड़ते देख फायर बिग्रेड को सूचित किया। आग लगने के तुरंत बाद दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई।

सब्जी मंडी में आग लगने के बाद फैला आसमान में धूंआ।
सब्जी मंडी में आग लगने के बाद फैला आसमान में धूंआ।

 

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पहुंची

फायर ब्रिगेड की करीब 2 से 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई है और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर कर्मियों के आने से पहले खुद सब्जी मंडी के दुकानदारों ने भी आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया।

दुकानदार कुलदीप ने कहा कि अचानक आग की चिंगारी भड़क गई। मुझे किसी ने फोन किया कि जल्दी आ जाओ आग लग गई है। किसी तरह हमने अपना सामान बचाया। एक वाहन जल भी गया है। किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। करीब 2 से 3 खोखे फ्रूट विक्रेताओं के जले हैं। कुछ सिलेंडर भी आग लगने के कारण ब्लास्ट हुए है।

फायर ब्रिगेड के कर्मी आग बुझाते हुए।
फायर ब्रिगेड के कर्मी आग बुझाते हुए।
आग लगने के कारण उठ रही लपटें।
आग लगने के कारण उठ रही लपटें।
आग लगने के कारण क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक।
आग लगने के कारण क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई