best news portal development company in india

DIG हरचरण सिंह भुल्लर का पांच दिन का रिमांड खत्म : सीबीआई बोली- सवालों का सही जवाब नहीं दे रहे डीआईजी

SHARE:

पंजाब पुलिस के डीआईज हरचरण सिंह भुल्लर का पांच दिन का रिमांड खत्म होने के बाद सीबीआई ने मंगलवार को उन्हें चंडीगढ़ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है। 

चंडीगढ़। आठ लाख के रिश्वतकांड में गिरफ्तार पंजाब के रोपड़ रेंज के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को मंगलवार को पांच दिन के रिमांड के बाद सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से डीआईजी भुल्लर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि पूछताछ के दौरान भुल्लर सवालों का सही जवाब नहीं दे रहे हैं। मामले में अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी। 

इससे पहले सोमवार को गिरफ्तार बिचौलिये कृष्णु शारदा को सीबीआई की विशेष अदालत ने न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेजा था। कृष्णु लंगड़ाते हुए अदालत में पेश हुआ। कृष्णु के वकील ने अदालत में कहा कि कृष्णु के पैर में चोट लगी है। उसकी हालत ठीक नहीं है जबकि वह पिछली सुनवाई के दौरान बिल्कुल ठीक था। वकील ने अदालत से कृष्णु का मेडिकल करवाने की मांग की। अदालत ने मांग स्वीकार करते हुए कृष्णु का मेडिकल करवाने के आदेश दिए।
पंजाब के निलंबित पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को पांच दिन का रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई ने हरचरण भुल्लर और बिचौलिये कृष्णु को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। कृष्णु ने रिमांड में कहा कि वह भुल्लर के कहने पर कई बार पंजाब में अलग-अलग जिलों में लोगों के काम कराने के लिए पैसे पकड़ता रहा है। दोनों की पूछताछ के बाद सीबीआई ने एक सूची तैयार की है। सीबीआई जल्द उन लोगों को जांच में शामिल कर सकती है।

कृष्णु और पत्नी के खाते में दो साल में आए 1.2 करोड़ रुपये

सीबीआई जांच में पता चला कि कृष्णु और उसकी पत्नी के खाते में दो साल में 1.2 करोड़ रुपये आए हैं। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई जांच में खुलासा हुआ कि कृष्णु आर्म्स लाइसेंस बनवाने, पोस्टिंग करवाने, एफआईआर दर्ज करने और रद्द करवाने के नाम पर रिश्वत लेता था। सीबीआई ने 16 अक्तूबर को हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिए कृष्णु शारदा को मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता से 8 लाख रुपये रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई