चंडीगढ़- पंजाब के पटियाला में दर्ज रेप केस में फरार चल रहे आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने अब एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी के हलका सनौर प्रभारी रणजोध सिंह हंढाणा का नाम न लेकर उनको घेरा है। उन्होंने कहा कि जिन कामों का वह (रणजोध सिंह) उद्घाटन कर रहे हैं,
वह तो पहले ही उन्होंने पास करवाए। इसलिए मेरी सलाह है समय न खराब करें। अपनी ताकत से हलके के लिए नए काम लेकर आए। जो ग्राउंड व सड़कों का उद्घाटन कर रहे है। वह पहले ही पास है। जो बहुत जरूरी व मुख्य काम पर है, उन पर ध्यान दे।
समय की नजाकत है कि हमारे ऊपर केस डालकर, हमें भगाया गया और हम बाहर चले गए। इस संबंधी उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है। यह पोस्ट उन्होंने सोमवार रात नौ बजकर 19 मिनट पर शेयर किया था।

हरमीत सिंह पठानमाजरा।

पठानमाजरा द्वारा वीडियो में यह तीन प्वाइंट उठाए गए हैं –
यह मेरी मेहनत, जिस पर खुश हो रहा
1. मैं आज हलका सनौर के लोगों से विनती करना चाहता हूं कि आज हमारे हलके में सड़कों और स्टेडियमों का उद्घाटन कर यह छोटा बहुत खुश हो रहा है। वीडियो में हलका इंचार्ज की बाइट है, जिसमें कह रहे हैं कि दो महीने में हलके को सौ करोड़ रुपए आए हैं। इसके बाद पठानमाजरा ने कहा कि यह हरमीत सिंह की वजह से पैसे आए हैं। यह मेरी मेहनत है। उन्होंने कहावत शेरो की मारे —- का जिक्र किया।
2 केस डालकर हमें भगाया गया
हरमीत सिंह वीडियो में हलका इंचार्ज को कह रहे हैं कि तू वह शख्स है, जो मैने प्रोजेक्ट पास करवाए हैं। चाहे वह सड़क हो, स्टेडियम और चाहे पेहवा वाली सड़क। यह मेरी बदौलत और मेरे छोटे वीर गौरव की वजह से हुआ। हम दिन रात मेहनत कर यह सड़क पास करवाकर लाए थे। ठीक है आज वक्त की नजाकत । हमारे ऊपर केस डालकर हमें बाहर भगाया गया। हम बाहर चले गए हैं।
3. मैं खुद शाबाशी दूंगा
लेकिन आज यह छोटा ऐसे कर रहा है कि सारा कुछ मैं लेकर आया हूं। बेटे जिस दिन आप कुछ पास करवाकर लाओगे न, मैं आपको शाबाशी दूंगा। अभी तक तू अपने भाई के पास करवाए कामों पर खुश हो रहा है। यह आपके भाई के किए काम हैं। आप दिल्ली वालों के करीबी हो। मेरी पास करवाई चीजों का उद्घाटन कर तुम्हें शर्म आनी चाहिए। जब कुछ पास करवाकर लाएगा, उस दिन अपना ढींगे मारना।
हरियाणा से पुलिस से बचकर हुआ फरार
पठानमाजरा पर पंजाब पुलिस ने दो सितंबर को रेप का केस दर्ज किया। उससे पहले ही वह हरियाणा में अपनी रिश्तेदारी में पहुंच गया था। उसने फेसबुक पर लाइव होकर इस बारे में जानकारी दी। जैसे ही पुलिस पकड़ने पहुंची। वह वहां से फरार हो गया।
तीन महीने से पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई है। वह लागार फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो शेयर करता है और लाइव हो रहा है। इतना ही नही कई यूट्यूब चैनलों को इंटरव्यू तक दिए हैं।








