best news portal development company in india

गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी पूरब को समर्पित नगर कीर्तन का डीसी ने किया स्वागत,  संगत ने रास्ते में बिछाए फूल, बड़ी संख्या में लोग माथा टेकने पहुंचे

SHARE:

जालंधर- पंजाब के गुरदासपुर से चला नगर कीर्तन जालंधर में प्रवेश कर दिए हैं। जालंधर में हिंद दी चादर गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पूरब को समर्पित नगर कीर्तन का डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने स्वागत किया। कपूरथला से करतारपुर होते नगर कीर्तन रात 1 बजे के करीब जालंधर में प्रवेश किया था।

जालंधर पहुंचे नगर कीर्तन का स्वागत करने पहुंचे डीसी हिमांशु अग्रवाल। - Dainik Bhaskar

नगर कीर्तन को लेकर जालंधर ट्रेफिक पुलिस ने 11 रूट डायवर्ट किए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी भी की है। करतारपुर के गांव पत्तड़ कलां में हलका विधायक बलकार सिंह, SSP जालंधर (देहाती) हरविंदर सिंह विर्क, एडिशनल डिप्टी कमिशनर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, एडिशनल डिप्टी कमिशनर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर सहित बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेका और रास्ते में फूल बिछाए।

गुरु साहिब का जीवन मानवता का मार्गदर्शन करता है-विधायक बलकार सिंह

इस मौके पर विधायक बलकार सिंह ने गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को नमन करते हुए कहा कि गुरु साहिब का जीवन और दर्शन संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि नौवें पातशाह ने मानवता और धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए शहादत दी, जिसकी मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि 9वें गुरु भाइचारे के सच्चे प्रतीक हैं।

जालंधर पहुंचे नगर कीर्तन के मार्ग पर फूल बिछाती संगत।

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में गुरु साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को एक सेवक के रूप में मना रही है और इन समागमों का मुख्य उद्देश्य लोगों को गुरु साहिब के महान जीवन, दर्शन, शहादत और मानवता के संदेश के बारे में जागरूक करना है, जिससे दुनिया भर के लाखों लोग प्रेरणा लेते हैं।

गुरदासपुर से चला नगर कीर्तन श्री आनंदपुर साहिब में करेगा विश्राम

गुरदासपुर से शुरू हुआ यह नगर कीर्तन जालंधर से फगवाड़ा, बंगा, नवांशहर, बलाचौर होते हुए 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। पंजाब सरकार 24 नवंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सेशन पहली बार चंडीगढ़ के बाहर श्री आनंदपुर साहिब में लगाएगी। सरकार ने संगत को 23 से 25 नवंबर 2025 तक श्री आनंदपुर साहिब में मनाए जा रहे गुरु साहिब के शहीदी समागमों में बढ़-चढ़कर पहुंचने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई