best news portal development company in india

अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान से चल रहे नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश : 3 किलो 120 ग्राम हेरोइन बरामद

SHARE:

अमृतसर- पंजाब में पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसका नेटवर्क पाकिस्तान से चल रहा था। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरप्रीत कौर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया और 3 किलो 120 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह कार्रवाई रूटीन नाकाबंदी और फील्ड निगरानी के दौरान की गई। इस कार्रवाई में भाई-बहन और भाभी भी शामिल मिली।

कमिश्नर ने बताया मोहकमपुरा के कृष्णा नगर स्थित सिल्वर स्टोन स्कूल के पास एक महिला संदिग्ध हालत में भागने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने उसे रोका और जांच की तो उसके पास से 6 पैकेट हेरोइन बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में हरप्रीत कौर ने अपने दो साथियों मुस्कान, नीरज शर्मा के बारे बताया। जांच में सामने आया कि मुस्कान और नीरज आपस में भाई-बहन हैं, जबकि हरप्रीत कौर उनकी भाभी है।

पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स द्वारा संचालित

कमिश्नर भुल्लर ने बताया कि यह महिला नेटवर्क इस लिए शामिल थी ताकि पुलिस की निगरानी से बचा जा सके। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि यह नशा तस्करी का नेटवर्क पाकिस्तान स्थित हैंडलरों द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो खेपों को आगे पहुंचाने के निर्देश देते थे।

पूरी चेन की जांच जारी

पुलिस ने कहा कि गिरोह की पूरी चेन की जांच जारी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई को सीमा पार से आने वाली नशे की खेपों पर बड़ा वार माना जा रहा है। भुल्लर ने बताया कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशा तस्करी को रोकने में महत्वपूर्ण कदम है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई और नेटवर्क के अन्य सदस्य खोजने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई