best news portal development company in india

पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में मौत : ट्रक से टकराई कार, शूटिंग से लौट रहे थे 

SHARE:

जालंधर- पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुआ। उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रात के वक्त हरमन सिद्धू मानसा से अपने गांव ख्याला जा रहे थे।

हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मानसा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया और परिवार को सूचित किया। हरमन सिद्धू का आज गांव ख्याला में अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरमन सिद्धू की मौत से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कुछ महीनों में एक के बाद एक कई पंजाबी कलाकारों की मौत हो गई है। इनमें राजवीर जवंदा, जसविंदर भल्ला भी शामिल हैं।

सिंगर मिस पूजा के साथ हिट रही जोड़ी

सिंगर हरमन सिद्धू एक दशक पहले तक डुएट गीतों के दौर में अपने करियर के चरम पर रहे हैं। इनकी कैसेट पेपर ते प्यार को लोगों ने भरपूर प्यार दिया और रातों-रात अखाड़ों का सरताज बना दिया। मिस पूजा के साथ इनकी हिट जोड़ी रही। मिस पूजा के साथ इन्होंने कई म्यूजिक एलबम में काम किया।

शूटिंग के दौरान गाने को रिकॉर्ड करते सिंगर हरमन सिद्धू।
शूटिंग के दौरान गाने को रिकॉर्ड करते सिंगर हरमन सिद्धू।

दूसरी पारी की करने वाले थे शुरुआत

दोगाना सिंगिंग का दौर खत्म होने के बाद सिंगर हरमन सिद्धू अब नए दौर की सिंगिंग के हिसाब से पारी की शुरुआत करने वाले थे। उनके 2025 के अंत तक दो गीत रिलीज होने वाले थे। पारिवारिक सूत्र बताते हैं कि गीतों की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। इन्हीं गीतों की शूटिंग और म्यूजिक के सिलसिले में सिद्धू मानसा गए थे और काम खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे।

पिता की डेढ़ साल पहले मौत, घर पर पत्नी, मां और बेटी छूटे

पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि हरमन के पिता का अभी डेढ़ साल पहले ही निधन हुआ है। घर पर अब उनकी मां, पत्नी और बेटी रह गए हैं। हरमन सिद्धू अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई