best news portal development company in india

बठिंडा जिले के जीदा गांव ब्लास्ट मामला : जांच करने पहुंची एनआईए टीम, विदेशी ताकतों के इशारे पर बनाए जा रहे थे बम

SHARE:

बठिंडा- बठिंडा जिले के गांव जीदा में एक घर में सितंबर माह में हुए बलास्ट मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम पहुंची है। शुक्रवार से मामले की जांच एनआई कर रही है। बता दें कि बीते कुछ समय से गांव जीदा निवासी युवक गुरप्रीत सिंह द्वारा देश विरोधी ताकतों के इशारे पर अपने घर पर ही बम बनाने का काम शुरू किया था। जब उक्त युवक बम बना रहा था तो अचानक दो से तीन ब्लास्ट हुए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामले में थाना नेहिआ वाला पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इस मामले के तार विदेशों से जुड़ी देश विरोधी ताकतों के साथ जुड़े तो मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ली।

इसी कड़ी के तहत शुक्रवार को एनआईए की टीम गांव जीदा के उस घर में जांच करने पहुंची, जहां पर ब्लास्ट हुआ था। सूत्र बताते हैं कि एनआईए की टीम लगातार जांच कर रही है। हालांकि इस बारे में किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई