best news portal development company in india

पंजाब में ग्रेनेड ब्लास्ट की फिराक में घूम रहे दो आतंकियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार; गुरदासपुर थाने में किया किया था ब्लास्ट

SHARE:

बम डिफ्यूज करते जवान।

गुरदासपुर- गुरदासपुर के सिटी थाने के बाहर 25 नवंबर की रात ग्रेनेड हमला करने वाले दो आतंकियों को पुलिस ने सोमवार की सुबह मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चीन निर्मित एक ग्रेनेड और दो पिस्तौल बरामद किए हैं। डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि प्राथमिक जांच से स्पष्ट हुआ है कि पाकिस्तान स्थित आईएसआई-प्रायोजित गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी और उसका साथी ज़ीशान अख़्तर इस हमले के मास्टरमाइंड थे। इनकी सहायता अमेरिका-स्थित अमनदीप सिंह उर्फ़ अमन पन्नू कर रहा था, जो मूल रूप से गुरदासपुर का निवासी है और डोंकी रूट से अमेरिका गया था। अमन पन्नू, शहज़ाद भट्टी और ज़ीशान के निर्देशों पर पंजाब में हमले करने के लिए स्थानीय युवाओं को भर्ती करता था।इस मामले में दिल्ली पुलिस पहले ही तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली पुलिस के इनपुट के आधार पर दोनों आतंकियों को काबू किया गया है।

डीआईजी ने बताया कि 25 नवंबर को थाना सिटी गुरदासपुर के बाहर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। इसमें तीन लोग जख्मी भी हुए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि सोमवार को पुराना शाला के पास स्कूटी सवार किसी वारदात को फिर से अंजाम देने वाले हैं। पुलिस ने वहीं नाकाबंदी कर स्कूटी पर सवार दोनों को आते देख रुकने का इशारा किया। आरोपियों ने पुलिस पार्टी को देख फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मियों की जवाबी फायरिंग में एक आतंकी गोली लगने से जख्मी हो गया।

डीआईजी ने गिरफ्तार आतंकियों की पहचान होशियारपुर के तलवाड़ा कस्बा में रहने वाले नवीन और कुश के रूप में की है। डीआईजी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने सोमवार की रात को किसी पुलिस इमारत पर ग्रेनेड हमला करना था, लेकिन पुलिस ने दोनों को काबू कर उनक मंसूबों को विफल कर दिया। डीआईजी ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने थाने पर हमले के मामले में दोनों के दो अन्य साथियों गुरदासपुर के गुरदित्त सिंह और होशियारपुर निवासी प्रदीप को भी काबू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई