best news portal development company in india

जालंधर नगर-निगम मुलाजिमों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी : कंपनी बाग चौक पर CM मान का पुतला फूंका, निगम मुख्यालय का गेट भी किया बंद

SHARE:

जालंधर- जालंधर नगर निगम मुलाजिमों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। मुलाजिमों ने निगम मुख्यालय का गेट बंद कर दिया, जिससे पूरा कामकाज ठप हो गया। कई दौर की बैठकों के बावजूद मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि समाधान निकालने में नाकाम रहे। शहर में कूड़ा उठान का कार्य पूरी तरह ठप है।

वहीं मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कंपनी बाग चौक पर पंजाब के सीएम भगवंत मान का पुतला भी फूंका। यूनियन का आरोप है कि सरकार वादों को पूरा नहीं कर रही और मुलाजिमों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

मुलाजिमों ने निगम मुख्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया, जिसके कारण दफ्तर का पूरा कामकाज रुक गया। कई अफसर अंदर फंसे रहे, जबकि बाकी को अंदर जाने नहीं दिया गया। हड़ताल के चलते शहर के कई इलाकों में कूड़ा लिफ्टिंग पूरी तरह ठप रही।

नगर निगम के मुलाजिमों ने सीएम मान का फूंका पूतला। - Dainik Bhaskar

नगर निगम के मुलाजिमों ने सीएम मान का फूंका पूतला।

कंपनी बाग चौक पर सीएम मान का पुतला फूंका

मुलाजिमों ने हड़ताल के दूसरे दिन शहर के प्रमुख कंपनी बाग चौक पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन नेताओं का कहना है कि सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है।

1132 भर्तियों का वादा अधूरा – यूनियन

सफाई सेवक यूनियन के प्रधान मट्टू ने कहा कि चुनाव के समय सरकार ने 1132 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि कई बार सरकार से इस मुद्दे पर बात करने की कोशिश की गई, पर उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। यूनियन नेताओं ने बताया कि शहर का दायरा बढ़ने के बावजूद सफाई कर्मचारियों की संख्या सिर्फ लगभग 1300 है। एक कर्मचारी को तीन से ज्यादा एरिया संभालने पड़ रहे हैं, जिससे काम करना बेहद मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि समय पर सैलरी नहीं दी जाती।

मांगें न मानी गई तो हड़ताल जारी रहेगी

यूनियन ने साफ कर दिया है कि सरकार जब तक उनकी सभी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की करती है , तब तक हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी। निगम मुख्यालय का गेट बंद रहेगा और कर्मचारी आंदोलन तीव्र करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई