best news portal development company in india

जालंधर में 13 साल की बच्ची के हुए हत्याकांड मामले में कोर्ट ने आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा

SHARE:

जालंधर- जालंधर वेस्ट एरिया में 13 साल की बच्ची के हुए कत्ल मामले में कोर्ट ने आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। आरोपी को लेकर पुलिस दोपहर साढ़े 12 बजे सेशन कोर्ट लेकर पहुंची। यहां लगभग 1 घंटे तक आरोपी को लेकर सुनवाई चली। सुनवाई के बाद जज ने आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। इससे पहले शुक्रवार को भी आरोपी का एक दिन का रिमांड लिया गया था। कुल 12 दिन के रिमांड में पुलिस ने कई अहम खुलासे होने का दावा किया है।

जालंधर सेशन कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में लेकर जाती पुलिस। - Dainik Bhaskarजालंधर सेशन कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में लेकर जाती पुलिस।

22 नवंबर को पड़ोसी के बाथरूम से मिली थी बच्ची की लाश

बता दें कि 22 नवंबर को 13 साल की बच्ची संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इसके बाद पड़ोसी के घर के बाथरूम से बच्ची का शव बरामद हुआ था। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले एक ASI मंगत राम को पुलिस टर्मिनेट कर चुकी है, जबकि 2 PCR कर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

बच्ची का कत्ल करने वाला आरोपी। (फाइल शॉर्ट)
बच्ची का कत्ल करने वाला आरोपी। (फाइल शॉर्ट)

पढ़ें आरोपी कर चुका अब तक ये कबूलनामा..

  • छोटी बेटी से मिलने आई तो मैंने अंदर बुला लिया : आरोपी हैप्पी ने पुलिस को बताया था कि बच्ची मेरी छोटी बेटी के साथ हमेशा अपनी मां के साथ खेलने आया करती थी। घटना वाले दिन मेरी पत्नी और छोटी बेटी बड़ी बेटी को मिलने के लिए लुधियाना गई थी। ये लड़की मेरी बेटी के साथ खेलने के आई तो मैंने गेट खोलकर इसे अंदर बुला लिया था।
  • लड़की पर मेरी नीयत खराब हो गई थी : आरोपी अब तक मान चुका है कि वह घर में अकेला था। लड़की उसके घर में आई और छोटी बेटी के बारे में पूछने लगी तो उसने कहा कि वो तो घर नहीं है। इसके बाद उसकी नीयत लड़की को देख खराब हो गई थी। उसने उसे प्यार से बेडरूम में बुलाया तो वह आ गई। अंदर आकर वह फिर से आरोपी की बेटी के बारे में पूछने लगी। आरोपी ने मौका देखकर उसे पकड़ लिया। लड़की ने डरकर छूटना चाहा और चिल्लाना चाहता तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। आरोपी को डर था कि वो बाहर निकल जाती तो गली में बदनामी होती।
  • कुछ नहीं सूझा, मर्डर हो गया : पुलिस की पूछताछ में आरोपी मान चुका है कि उस समय लड़की को देखकर वह बदहवास था। उसे कुछ नहीं सूझा। वह उसे हर हाल में बाहर जाने से रोकना चाहता था। जैसे ही उसकी जोर से गर्दन दबाई तो उसकी सांस बंद हो गई। इसके बाद लड़की की लाश को बाथरूम में छुपा दिया था।
  • कार में लाश रात को बाहर फेंकनी थी: आरोपी ने ये भी माना है कि वह लाश को कहीं बाहर फेंकना चाहता था और इसके लिए दोस्त से गाड़ी मांग कर ले आया था। उसने माना कि उसकी योजना थी कि रात को शव को कहीं बाहर फेंक आऊंगा। इसके बाद वह रात होने के इंतजार करने लगा। मगर, गेट के बाहर लोग घूम रहे थे तो मौका नहीं मिल पाया था। फिर लोग घर के अंदर ही घुस आए और लाश बरामद कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई