जालंधर- जालंधर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। CIA स्टाफ की टीम ने आरोपियों के पास से 80 ग्राम हेरोइन और 2,05,000 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपियों खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, जांच शुरू
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि यह कार्रवाई 4 दिसंबर को की गई थी। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ साजन, पुत्र गुरजीत सिंह और प्रभजोत उर्फ प्रभ, पुत्र जसपाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी प्रीत नगर, सोढल रोड, जालंधर के रहने वाले है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं मे केस दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा नंबर 295, दिनांक 4 दिसंबर 2025, थाना डिवीजन नंबर 8 में धारा 21, 27-A, 61-85 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि गुरप्रीत सिंह उर्फ साजन के खिलाफ पहले भी मुकदमा नंबर 133 दिनांक 08.05.2022 को NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस अब आरोपियों के लिंक तलाशने में जुटी हुई है, ताकि पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जा सके।








