best news portal development company in india

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने नवजोत सिद्धू को लीगल नोटिस भेजा : कहा- 7 दिन में माफी मांगो वर्ना कानूनी कार्रवाई होगी

SHARE:

अमृतसर। पंजाब से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को सिद्धू को लीगल नोटिस भेजा है। नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि रंधावा के गैंगस्टरों के साथ लिंक हैं। रंधावा ने राजस्थान में पैसे लेकर टिकटें बेचीं और कांग्रेस को हरा दिया। इस पर रंधावा ने लीगल नोटिस भेजकर कहा कि 7 दिन के अंदर माफी मांगो वर्ना वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।

वहीं नवजोत कौर के बयानों से पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में खलबली मची हुई है। कौर ने पहले 500 करोड़ रुपए की अटैची से मुख्यमंत्री बनने की बात कहकर पंजाब से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस हाईकमान में हलचल मचा दी।

जब कांग्रेसियों ने उनको निशाना बनाया तो उन्होंने प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग से लेकर बाजवा, रंधावा और चन्नी को भी लपेट दिया। उन्होंने टिकट बेचने से लेकर कांग्रेस को बर्बाद करने तक के आरोप लगा दिए। यह भी कहा कि ये भाजपा और सीएम भगवंत मान की चप्पलें चाटते हैं। सिद्धू प्रधान थे तो नंगे पैर आए और फिर पीठ में छुरा मारा।

हालांकि सोमवार को शाम होते-होते कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से सस्पेंड कर दिया लेकिन बाहर नहीं निकाल पाई। इस रिपोर्ट में जानिए, नवजोत कौर सिद्धू के वह बयान, जिससे कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई