best news portal development company in india

जालंधर में नशे के खिलाफ मुहिम : एसीपी आतिश भाटिया के नेतृत्व में पुलिस ने कासो ऑपरेशन चलाया, घरों और वाहनों की ली तलाशी

SHARE:

संदिग्ध घरों और वाहनों की तलाशी करती पुलिस।

जालंधर। जालंधर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। वेस्ट हलके में नशे की शिकायतें मिलने के बाद एसीपी आतिश भाटिया के नेतृत्व में पुलिस ने भार्गव कैंप इलाके में कासो ऑपरेशन चलाया, जिसमें संदिग्ध घरों और वाहनों की तलाशी की गई। इस दौरान एक युवक को राउंड अप किया गया,जबकि एक कार और बाइक को पकड़ लिया।

जालंधर वेस्ट हलके में पुलिस नशे के खिलाफ एक्शन मोड में नजर आई। भार्गव कैंप इलाके में एसीपी आतिश भाटिया सहित पुलिस टीम ने दबिश देकर संदिग्ध घरों की तलाशी ली। इसके साथ ही इलाके में आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी भी सघन जांच की गई।

कासो ऑपरेशन के तहत कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि वेस्ट हलके में कासो ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और नशा तस्करी से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक युवक को राउंड अप किया गया है, जबकि एक कार और एक बाइक को पकड़ा गया है।

किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा-एसीपी

एसीपी ने स्पष्ट किया कि नशा बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ यह मुहिम आगे भी इसी तरह जारी रहेगी और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि एसीपी आतिश भाटिया ने कुछ ही दिन पहले वेस्ट हलके का चार्ज संभाला है और चार्ज संभालते ही उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई