best news portal development company in india

चाइना डोर को लेकर पुलिस की छापेमारी : 25 गट्टू बरामद, अवैध रूप से बेच रहा था चाइना डोर, FIR दर्ज

SHARE:

जालंधर।   जालंधर में थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मेजर कॉलोनी में चाइना डोर बेचने के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कोठी में एक व्यक्ति अवैध रूप से चाइना डोर बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चाइना डोर का एक बोरा बरामद किया, जिसमें कुल 25 गट्टू पाए गए। पुलिस ने सभी गट्टू अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चाइना डोर के उपयोग पर प्रतिबंध है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी को यह चाइना डोर कहां से मिली।

चाइना डोर से बाइक सवार हुआ था घायल

गौरतलब है कि दो दिन पहले एक बाइक सवार युवक चाइना डोर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसी के बाद जालंधर पुलिस की ओर से यह पहली रेड की गई, जिसमें 25 गट्टू चाइना डोर पकड़े गए हैं। शहरवासियों का कहना है कि पुलिस को सिर्फ खुदरा विक्रेताओं तक सीमित न रहकर चाइना डोर के होलसेलरों पर भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि इसकी सप्लाई जड़ से रोकी जा सके।

पहले भी कई लोग हो चुके घायल

बताया जा रहा है कि पिछले साल भी जालंधर में चाइना डोर के कारण बड़े हादसे सामने आए थे, जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे और जान-माल का नुकसान हुआ था। इसके बावजूद चाइना डोर की अवैध बिक्री पूरी तरह बंद नहीं हो पाई है। अब देखना होगा कि जालंधर पुलिस इस कार्रवाई के बाद चाइना डोर के नेटवर्क तक कितनी गहराई से पहुंच पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई