best news portal development company in india

जालंधर बस स्टैंड पर बच्चों से भीख मंगवाने पर लीगल टीम का एक्शन: परिवारों ने किया हंगामा

SHARE:

जालंधर।  जालंधर के बस स्टैंड से पुलिस ने भीख मंगवाने के लिए लगाए बच्चों को उठा लिया। इस दौरान पुलिस जबरदस्ती बच्चों को छीनकर और गाड़ी में बिठाकर ले गई। इस दौरान बच्चे रोने लगे। इसका महिलाओं ने विरोध किया। बस स्टैंड पर इसे लेकर लगभग 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद CWC टीम बच्चों को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले गई।

लीगल परमिशन अधिकारी ने बताया कि बच्चों का मेडिकल करवाया जाएगा। इसके बाद इनको CWC दफ्तर ले जाया जाएगा और काउंसलिंग की जाएगी। बस स्टैंड पर इन बच्चों से भीख मंगवाई जा रही थी। इसकी लोगों की तरफ से काफी समय से शिकायत मिल रही थी जिसके बाद शनिवार को दोपहर 1 बजे के करीब ये कार्रवाई की गई है।
महिलाओं की गोद से बच्चों को छीनती पुलिस कर्मचारी। - Dainik Bhaskarमहिलाओं की गोद से बच्चों को छीनती पुलिस कर्मचारी।

कार्रवाई के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे लीगल परमिशन अफसर।
कार्रवाई के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे लीगल परमिशन अफसर।

महिला पुलिस कर्मियों ने जबरदस्ती छीने बच्चे

बच्चों को उठाने के लिए पहुंची पुलिस के साथ उनके परिवार की महिलाएं उलझ गईं। इस पर महिला पुलिस कर्मियों ने उनसे जबर्दस्ती बच्चों को छीना और गाड़ी में बिठाई जिस पर बच्चों ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। ये देख बस स्टैंड के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। लीगल परमिशन अधिकारी ने सब बच्चों को कार में बैठाया और खुद मोटरसाइकिल पर बैठकर निकल गए।

पुलिस द्वारा बच्चों को उठाने की जानकारी देती महिला।
पुलिस द्वारा बच्चों को उठाने की जानकारी देती महिला।

घास मंडी में रह रहे परिवार, बच्चों से मंगवाते हैं भीख

पुलिस का कहना है कि ये परिवार जालंधर की घास मंडी और इसके आस-पास रहते हैं और यहां बस स्टैंड पर बच्चों से भीख मंगवाते हैं। बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा रहा है। चाइल्ड प्रोटेक्शन टीम समय-समय पर इन परिवारों की काउंसलिंग करती है, लेकिन ये सुधर नहीं रहे थे। मौके पर मौजूद यूपी की रहने वाली एक महिला मेसर ने बताया कि वह जालंधर में घास मंडी में रहती है।उसे पति का फोन आया और वह उससे बात कर रही थी। वह बस स्टैंड पर खड़ी थी, उसके बच्चे को भी जबरदस्ती ले गए हैं।

रो-रोकर घटना की जानकारी देती महिला।
रो-रोकर घटना की जानकारी देती महिला।

महिला बोली-मेरी 2 बेटियों को ले गई पुलिस

महिला मेसर ने बताया कि उसकी 2 बेटियों को पकड़कर पुलिस अनाथ आश्रम ले गई है। 1 बेटी 10 साल की है और दूसरी 12 साल की है। महिला का कहना है कि वह बच्चों से भीख नहीं मंगवा रही थी, लेकिन उसके बच्चों को नाजायज अनाथ आश्रम में ले जाया गया।

वहीं दूसरी महिला ललती ने कहा कि वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है और नींबू लगाने आई थी। महिला ने कहा कि उसकी दादी की मौत हो गई और कल वह घर वापस जाने वाली है। यहां पर वह बूटा मंडी में रह रही है। बच्चों से भीख मंगवाए जाने के सवाल पर कहा कि वह बच्चों से नींबू बिकवा रही थी और आज ही बेटे को लेकर आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई