best news portal development company in india

पंजाब और चंडीगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट : सवारियों से भरी बस-ट्रक में टक्कर, राजस्थान जा रहा ट्रक पलटा;  पंजाबी अभिनेत्री का एक्सीडेंट

SHARE:

 मोहाली- पंजाब और चंडीगढ़ में आज, शनिवार (20 दिसंबर) को घने कोहरे का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह भी जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के साथ कई जिलों में घनी धुंध छाई रही।

इस दौरान मोगा के समालसर में ट्रक और सवारियों से भरी बस की टक्कर हो गई। जिसमें बस ड्राइवर के दोनों पैर टूट गए। वहीं आगे की सीट पर बैठा पैसेंजर भी घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

गुरदासुपर में धुंध की वजह से रोड पर पलटा ट्रक। - Dainik Bhaskar

गुरदासपुर में धुंध की वजह से कागज के रोल से लोड ट्रक पलट गया। ट्रक कठुआ से राजस्थान जा रहा था। यह हादसा बबरीक बाईपास पर हुआ। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंवी। हालांकि इस घटना में ड्राइवर का बचाव हो गया।

वहीं मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 22 दिसंबर तक प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके अलावा दिन और रात का टेंपरेचर तेजी से गिरेगा। पिछले 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठंड और बढ़ेगी।

शुक्रवार को होशियारपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तक पहुंच गया। इस वजह से 7 जगहों पर सड़क हादसे हुए। जिसमें मशहूर पंजाबी अभिनेत्री राज धालीवाल बाल-बाल बच गईं। वहीं गुरदासपुर से अमृतसर आते वक्त पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर सुलक्खन राम की एंबुलेंस फुटपाथ से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई और बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पंजाबी अभिनेत्री राज धालीवाल और एक्सीडेंट में टूटी उनकी कार।
पंजाबी अभिनेत्री राज धालीवाल और एक्सीडेंट में टूटी उनकी कार।

 

आज से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इस वजह से पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, एक एंटी साइक्लोन सिस्टम राजस्थान के ऊपर बन रहा है। इस वजह से आज कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी।

विभाग के मुताबिक अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसी तरह संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

शनिवार सुबह से ही पंजाब के जालंधर, लुधियाना और अमृतसर जैसे शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। नेशनल हाईवे के साथ लोकल सड़कों पर भी आवागमन प्रभावित हो रहा है।

लुधियाना में शहर के अंदर छाया कोहरा।
लुधियाना में शहर के अंदर छाया कोहरा।

 

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

  • 21 दिसंबर: मौसम विभाग की कोई चेतावनी नहीं लेकिन अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • 22 दिसंबर: अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कोई चेतावनी नहीं है।
  • 23 से 25 दिसंबर: तीनों दिन पूरे प्रदेश में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पैदल चलने वालों और वाहन चलाने वालों को अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *