best news portal development company in india

मशहूर पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता पूरण शाह कोटी का निधन:72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली; पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

SHARE:

​जालंधर।​​​​​​ मशहूर पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता पूरण शाह कोटी का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वे बेटे के साथ जालंधर के देओल नगर में रहते थे। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। जालंधर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे मशहूर सिंगर हंसराज हंस और जसबीर जस्सी के म्यूजिक गुरु रह चुके थे। पूरन शाह कोटी के निधन पर पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और प्रशंसकों ने गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया के जरिए मास्टर सलीम और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। परिवार इस समय गहरे सदमे में है।​​​​​​

मास्टर सलीम के पिता के निधन के बाद घर पर मौजूद पंजाबी सिंगर और पूर्व सांसद हंसराज हंस।
मास्टर सलीम के पिता के निधन के बाद घर पर मौजूद पंजाबी सिंगर और पूर्व सांसद हंसराज हंस।

कई दिग्गजों के गुरु रहे

मास्टर सलीम के पिता पूरण शाह कोटी कई दिग्गज सिंगर्स के गुरु रहे हैं। उन्होंने पंजाबी सिंगर और पूर्व सांसद हंसराज हंस को भी गाने का हुनर दिया। हंसराज हंस की कई फोटोज उनके साथ देखने को मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई