best news portal development company in india

विजिलेंस विभाग अमृतसर में तैनात एसएसपी लखबीर सिंह को पद से निलंबित, आईएएस अधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई

SHARE:

अमृतसर-  विजिलेंस विभाग अमृतसर में तैनात एसएसपी लखबीर सिंह को पद से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक निर्माण कंपनी से जुड़े मामले की जांच के दौरान सामने आई शिकायतों के आधार पर की गई है।

जानकारी के मुताबिक एक सीनियर आईएएस अधिकारी द्वारा की गई शिकायत के बाद सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। बताया जा रहा है कि अमृतसर के रंजीत एवेन्यू इलाके में 55 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आए हैं। शिकायतों में कहा गया है कि जिन योजनाओं के लिए धनराशि जारी की गई थी, उनका कार्य धरातल पर नजर नहीं आया, जबकि भुगतान करोड़ों रुपये में किया गया। इस मामले की शिकायत शासन तक पहुंचने के बाद जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है। पूरे मामले पर उच्च स्तर से निगरानी रखी जा रही है और आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

गौरतलब है कि लखबीर सिंह को इसी वर्ष मार्च में अमृतसर में विजिलेंस विभाग का एसएसपी नियुक्त किया गया था। 25 जून 2025 को चर्चित  विक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी से जुड़ी कार्रवाई में भी उनकी अहम भूमिका बताई जाती रही है। लेकिन कुछ ही महीनों के भीतर उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप सामने आए, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। इससे पहले भी अमृतसर देहाती  के एसएसपी मनिंदर सिंह को निलंबित किया जा चुका है, जिससे पुलिस महकमे में हलचल बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई