best news portal development company in india

जालंधर के बब्बर ज्वैलर्स में बदमाशों ने चोरी के वारदात को दिया अंजाम : 50 लाख रुपए के सोने और चांदी के गहने ले गए, पूरी घटना  सीसीटीवी कैमरों में कैद

SHARE:

जालंधर-जालंधर के शाहिद बाबू लाभ सिंह नगर गली नंबर-6 स्थित बब्बर ज्वैलर्स में देर रात बदमाशों ने चोरी के वारदात को अंजाम दिया। बदमाश 40 से 50 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। रात के अंधेरे में हुई इस चोरी से इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बब्बर ज्वैलर्स में यह वारदात बीती रात उस समय हुई जब बाजार पूरी तरह बंद था और आसपास सन्नाटा पसरा हुआ था। बदमाशों का एक ग्रुप पहले से पूरी तैयारी के साथ दुकान तक पहुंचा। आरोपियों ने अपने मुंह कपड़ों से ढके हुए थे ताकि पहचान न हो सके। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बड़ी ही पेशेवर तरीके से दुकान में घुसकर तिजोरी और काउंटर में रखे कीमती सोने-चांदी के गहनों को निशाना बनाया।

CCTV को तोड़ते चोर। - Dainik Bhaskar

दुकान में सामान बिखरा पड़ा था

सुबह जब दुकान के मालिक को पता चला तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था और गहनों की अलमारियां खाली थीं। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कई बदमाश दुकान में घुसते हैं और कुछ ही समय में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की संख्या, उनकी गतिविधियों और आने-जाने के रास्तों का पता लगाने में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को दुकान की अंदरूनी जानकारी पहले से थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी लगे कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई