best news portal development company in india

जालंधर के थाना रामामंडी के अंतर्गत रविदास कॉलोनी में युवक की चाकू मारकर हत्या

SHARE:

जालंधर-जालंधर के थाना रामामंडी के अंतर्गत रविदास कॉलोनी में सोमवार तड़के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक 20 वर्षीय आशु का कुछ दोस्तों से​ विवाद हुआ था, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे ले कर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। परिवार के बयान दर्ज कार कार्रवाई शुरू कर दी है।

दोस्तों के साथ विवाद के बाद पेट में मारा चाकू

जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के करीब 4 बजे , निवासी रविदास कॉलोनी निवासी आशु अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका दोस्तों के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोस्तों ने उस पर हमला कर दिया और पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने बताया कि चाकू लगने से आशु का काफी खून बह गया। खून ज्यादा बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भेज दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिवार के लोगों को सौंप दी जाएगी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक आशु करीब डेढ़ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था और पिछले तीन दिनों से वह घर में ही सो रहा था। इसी दौरान देर रात झगड़ा हुआ, जिसके बाद यह वारदात हुई।

पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के पिता कन्ना सिद्धू ने बताया कि दो दिन पहले रात करीब 11 बजे उनके बेटे के दोस्त घर आए थे और तभी से वे घर में रुके हुए थे। रविवार रात उन्होंने बेटे से दोस्तों को भेजने के लिए कहा था, लेकिन आशु ने कहा कि दोस्त आज रात रुकेंगे। पिता के अनुसार तरन सिंह और उसकी बुआ के बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस बोली– बयानों के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई