best news portal development company in india

जालंधर में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकलेगा नगर-कीर्तन : ट्रैफिक पुलिस ने 22 चौक पर ट्रैफिक डायवर्ट किया

SHARE:

जालंधर- जालंधर में आज (शुक्रवार को) श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने 22 चौक पर ट्रैफिक डायवर्ट किया है। पुलिस ने इन सड़कों से ना निकलने के लिए एडवाइजरी जारी की है। सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रमुख चौकों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ जालंधर से शुरू होगा। इसके बाद यहीं पर आकर समाप्त होगा। नगर कीर्तन के दौरान जगह-जगह संगत के लिए लंगर का प्रबंध रहेगा।

इन रास्तों-चौकों से वाहन लेकर न निकलें

श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ जालंधर से शुरू के बाद नगर कीर्तन SD कॉलेज-भारत सोडा फैक्ट्री-रेलवे रोड-मंडी फैंटनगंज-गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन-मिलाप चौक-फगवाड़ा गेट-शहीद भगत सिंह चौक-पंज पीर चौक-खिंगरा गेट-गुरुद्वारा श्री सिंह सभा अड्डा होशियारपुर-माई हीरा गेट-भगवान वाल्मीकि गेट-पटेल चौक-सब्जी मंडी चौक-जेल चौक-बस्ती अड्डा चौक-भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), रैनक बाजार, मिलाप चौक की ओर होते हुए निकलेगा।

इन चौकों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

जारी आदेशों के अनुसार, मदन फ्लोर मिल चौक, अलास्का चौक, टी-पॉइंट रेलवे स्टेशन, इकहरी पुली दमोरिया पुल, किशनपुरा चौक-रेलवे फाटक, दुआबा चौक-रेलवे फाटक, पटेल चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, फुटबॉल चौक, टी-पॉइंट शक्ति नगर, नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, प्रीत होटल मोड़, मखदूमपुरा गली, प्लाजा चौक, श्रीराम चौक (कंपनी बाग), मिलाप चौक, शास्त्री मार्केट चौक।

पुलिस की अपील-लिंक रोड से जाएं लोग

ट्रैफिक पुलिस जालंधर ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि लोग शहर के अंदर प्रमुख चौकों में फंसने की बजाय लिंक रोड का प्रयोग करें। अधिक जानकारी और सहायता के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई