best news portal development company in india

बठिंडा कोर्ट में फिर पेश नहीं हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट : हाजिरी से छूट की अर्जी दाखिल की; अगली सुनवाई 15 जनवरी को 

SHARE:

बठिंडा। बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट एक बार फिर बठिंडा कोर्ट में पेश नहीं हुईं। उनके अदालत में उपस्थित न होने के चलते कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तारीख तय कर दी है। इस संबंध में दूसरे पक्ष बेबी महिंदर कौर के वकील रघबीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि कंगना रनोट को आज अदालत में पेश होना था। हालांकि, उनकी ओर से उनके वकील वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए और एक बार फिर हाजिरी से छूट और माफी की अर्जी दाखिल की।

पहले भी लगा चुकीं हाजिरी से छूट की अर्जी

वकील रघबीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि बेबी महिंदर कौर की ओर से इस अर्जी का विरोध किया गया है। उनका कहना है कि कंगना रनोट इससे पहले भी कई बार हाजिरी से छूट की अर्जी दाखिल कर चुकी हैं।

पहली बार उन्होंने जरूरी काम का हवाला दिया था, जिसे स्वीकार किया गया था। उस समय लोकसभा सत्र का कारण भी सामने आया था, लेकिन अब ऐसा कोई कारण नहीं है। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि कंगना रनोट की हाजिरी से छूट की अर्जी को खारिज किया जाए और उन्हें व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के निर्देश दिए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *