best news portal development company in india

पंजाब में कानून व्यवस्था फेल : दिनदहाड़े हो रही सरपंच की हत्या; लोगों की सुरक्षा खतरे में है- परगट सिंह

SHARE:

जालंधर। पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में दिन-प्रतिदिन अपराध बढ़ते और हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम का जिक्र करते हुए बाजवा ने अमृतसर में एक सरपंच की सरेआम गोली मारकर हत्या को कानून व्यवस्था की पूरी तरह से नाकामी बताया। विधायक ने कहा कि इस तरह की घटनाएं यह साबित करती हैं कि राज्य में आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है और सरकार हालात संभालने में विफल रही है। उन्होंने ने कहा कि पंजाब में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पंजाब में हत्या, लूट व गैंगवार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

जमीनी स्तर पर हालत बिगड़ते जा रहे

प्रगट सिंग ने बताया कि बीते दिन एक सरपंच की मैरिज पैलेस में हत्या कर दी गई, जो यह दिखाता है कि अपराधी अब सार्वजनिक स्थानों पर भी किसी डर के बिना वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। प्रगट सिंह ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है।

विधायक आरोप लगाया कि आप सरकार केवल बयानबाजी तक सीमित रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

राम रहीम के पैरोल पर किए सवाल खड़े

इसके अलावा प्रगट सिंह ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बार-बार मिल रही पैरोल पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राम रहीम को हर 20 से 25 दिन में पैरोल मिल जाना न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण कानून का भय खत्म होता जा रहा है और इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले पंजाब को गर्त की ओर ले जाने का काम कर रहे हैं।आपको बता दें कि बीते दिन अमृतसर में आम आदमी पार्टी से जुड़े एक सरपंच की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे राज्य में सनसनी फैल गई।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीजीपी से बात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि, विपक्ष का कहना है कि केवल निर्देश देने से हालात नहीं बदलेंगे, बल्कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई